#अपराध
November 23, 2025
हिमाचल होटल के एक ही कमरे में भरी थी लड़कियां और लड़के, ढेर सारा नशा बरामद
होटल रूम में पुलिस की रेड, लड़के-लड़कियां गिरफ्तार
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में नशे का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। सूबे के साथ-साथ बाहरी राज्य के कई तस्कर हिमाचल जैसे शांत पहाड़ी राज्य में नशे की खरीद-फरोख्त करने में बेहद सक्रिय हैं। बाहरी राज्य के कई युवा हिमाचल के होटलों व वादियों में नशे का सेवन करते हुए पकड़े जाते हैं।
ताजा मामला हिमाचल की मशहूर पर्यटन नगरी मनाली से सामने आया है- जहां पुलिस टीम ने हेरोइन (चिट्टे) की खेप के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन आरोपियों में तीन युवक और दो युवतियां शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, मनाली पुलिस आज मनाली के मॉल रोड में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि मॉडल टाउन के एक निजी होटल में कुछ युवक-युवतियां चिट्टा बेच रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल में छापा मारा और कमरा नंबर 114 में पुलिस टीम के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस टीम को कमरे में से 26.29 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कमरे में मौजूद पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद होटल में मौजूद अन्य लोगों में हड़कंप मच गया।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बाहरी राज्यों से हैं। आरोपियों की पहचान-
मामले की पुष्टि करते हुए DSP मनाली केडी शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा।
आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि ये लोग चिट्टे की खेप कहां से खरीद कर लाए थे और इसे किसे बेचने की तैयारी में थे। पुलिस टीम आरोपियों के रिकॉर्ड खंगाल रही है। आरोपियों के बैंक और कॉल डिटेल की भी जांच-पड़ताल की जा रही है-ताकि पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ हो सके। उन्होंने लोगों से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।