#अपराध

May 21, 2026

हिमाचल : धोबीघाट के पास घर में चल रहा था नशे का धंधा, पुलिस ने ढेर सारे चिट्टे संग धरे दो युवक

पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की बड़ी कार्रवाई

शेयर करें:

Chiita smugglers two boys cash himachal solan police

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने ढेर सारे चिट्टे संग दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

धोबीघाट के पास पुलिस की रेड

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धोबीघाट क्षेत्र में एक मकान पर दबिश देकर दो युवकों को 29.58 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3,300 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- पथरी ऑपरेशन के दौरान महिला की मौ.त : स्वास्थ्य मंत्री बोले- पानी नहीं पीना, ये तो होना ही; डॉक्टरों पर आरोप

कमरे से मिली ढेर सारा चिट्टा

जानकारी के अनुसार,19 मई की तड़के गुप्त सूचना के आधार पर SIU टीम ने धोबीघाट स्थित एक मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान मकान के एक कमरे में रह रहे दो युवकों के पास से चिट्टा बरामद हुआ।

दो युवकों को कियाा गिरफ्तार

बरामद नशीले पदार्थ का कुल वजन 29.58 ग्राम पाया गया। इसके अलावा पुलिस ने दोनों युवकों ने 3,300 रुपये कैश भी बरामद की। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : स्कूली छात्रा को बीच सड़क छेड़ रहा था अब्दुल, हुई छित्तर परेड- अब पुलिस ने किया अरेस्ट

आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान-

  • राजा उर्फ दीपांशु (20) पुत्र संजय पांडे निवासी धोबीघाट, जिला सोलन
  • राहुल (20) पुत्र दलबीश निवासी गांव पट्टी, जिला तरनतारन, पंजाब

Chitta Smugglers

यह भी पढ़ें- हिमाचल जेल में सजा काट रहे कैदी की मौ*त : SP ऑफिस पहुंचे परिजन, जांच की उठाई मांग

पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन में NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है।

चार दिन की पुलिस रिमांड पर आरोपी

मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं आरोपियों के तार किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से तो नहीं जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पुलिस की नई पहल : ड्यूटी कर रही मां का बच्चा संभालेगा विभाग, महिला कर्मियों को बड़ी राहत

रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों युवकों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि नशीले पदार्थ की सप्लाई कहां से लाई गई थी और इसे किन इलाकों में पहुंचाया जाना था।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख