कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है। आए दिन पुलिस टीम प्रदेश के कई लोगों को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल रही है। बावजूद इसके यह लोग इस कारोबार को धड़ल्ले से कर रहे हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से सामने आया है।
युवक से मिली चरस की खेप
यहां भूईन क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को 401 ग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस नशे की कीमत लाखों रुपए में है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पैदल नशा बेचने निकला था युवक
मिली जानकारी के अनुसार, जिला कुल्लू की पुलिस टीम ने भूईन में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस टीम वहां से गुजरने वाले हर वाहन की तलाशी ले रही थी।
यह भी पढ़ें: आज राहुल गांधी भरेंगे चुनावी हुंकार, दो जनसभाएं करेंगे संबोधित
इसी बीच पुलिस टीम ने उधर से पैदल जा रहे एक युवक को तलाशी के लिए रोका तो युवक पुलिस को देखकर घबराने लगा।
401 ग्राम चरस हुई बरामद
इसके बाद पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को युवक से 401 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान जगत राम उर्फ संजू पुत्र ईशर दास निवासी कशामाटी, कुल्लू के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में चिट्टा सप्लाई कर लौट रहा पंजाबी युवक धरा, बड़ी रकम की बरामद
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चरस की खेप को अपने कब्जे में लेकर युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
कहां से लाया था नशा?
मामले की पुष्टि करते हुए SP कुल्लू कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि आरोपी पुलिस गिरफ्त में है। जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि वह चरस की खेप कहां से लेकर आया था और कहां लेकर जाने वाला था।