#अपराध

August 25, 2024

बैग में नशे की खेप छुपाकर ले जा रही थी दो महिलाएं, बस में हुई अरेस्ट

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशे तस्करी का कारोबार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हिमाचल पुलिस द्वारा ऐसे लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है। ऐसे में सूबे में आए दिन कई लोगों को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। मगर फिर भी धरातल पर नशे का यह काला कारोबार खत्म होता नजर नहीं आ रहा है।

धड़ल्ले से हो रहा नशे का कारोबार

इस कारोबार में सिर्फ प्रदेश के युवा ही संलिप्त नहीं हैं। इस कारोबार को कई पुरुष और महिलाएं भी बढ़ावा दे रही हैं। पहले जहां प्रदेश में फैल रहे नशे के इस प्रचलन के लिए पड़ोसी राज्यों को जिम्मेदार ठहराया जाता था। वहीं, अब हिमाचल के कुछ लोगों ने यह जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: 30 साल के अंकित ने किसी से कुछ नहीं कहा और छोड़ गया दुनिया हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी का कारोबार करने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सबसे शर्मसार बात तो यह है कि इस कारोबार में अब महिलाएं भी शामिल हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से सामने आया है।

चरस की खेप के साथ 2 महिलाएं अरेस्ट

यहां पुलिस टीम ने दो महिलाओं को नशे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मंडी जिला की रहने वाली हैं। पुलिस को यह सफलता गाड़ियों की चेकिंग करने के दौरान मिली है।

निजी बस में ले जा रही थी नशा

मिली जानकारी के अनुसार, सुंदरनगर पुलिस थाना की टीम ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पुंघ चमुखा के पास नाका लगाया हुआ था। पुलिस टीम द्वारा यहां से आने-जाने वाले सभी वाहनों को चेकिंग के लिए रोका जा रहा था। इसी के चलते पुलिस ने पालमपुर से शिमला की ओर जा रही एक निजी बस को जांच के लिए रोका। यह भी पढ़ें: चुराई हुई कार में शहर भर घूमे दो यार, भागने के चक्कर में खाई में जा गिरे

बैग में छुपाई थी चरस की खेप

पुलिस को देखकर बस में सवार दो महिलाएं घबरा गई- जिस पर पुलिस को शक हुआ। शक के आधार पर पुलिस ने महिलाओं की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को महिलाओं के पास रखे पिट्ठू बैग से 966 ग्राम चरस की खेप बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने चरस की खेप को कब्जे में ले लिया और तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। आरोपी महिलाओं की पहचान रामकली (45) निवासी मंडी और छिना (40) निवासी भुंतर, कुल्लू के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं मंडी से निजी बस में शिमला के लिए बैठी थी। यह भी पढ़ें: पेपर लीक केस: जांच से तंग आई मुख्य आरोपी उमा आजाद, बोली- नहीं जीना चाहती मामले की पुष्टि करते हुए DSP सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम द्वारा दोनों महिलाओं से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिलाएं यह खेप कहां से लेकर आई थी और किसे देने जा रही थी।

बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी

आपको बता दें कि हिमाचल में नशे तस्करी के कारोबार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है। कई महिलाएं और युवतियां तो पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद भी सुधर नहीं रही हैं। ऐसा ही एक मामला बीते दिनों कांगड़ा जिला से सामने आया था। यहां एक युवती नशे की बड़ी खेप के साथ पकड़ी गई थी। यह युवती इससे पहले भी नशे के साथ पुलिस ने पकड़ी थी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख