राजनीति

#अपराध

December 25, 2024

हिमाचल पुलिस देख साथी को छोड़ भागा तस्कर, कार से बरामद हुई चरस और अफीम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Charas opium bilaspur smuggler drugs himachal pradesh
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। आए दिन पुलिस द्वारा नशे की बड़ी खेप के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों की पीछे डाला जा रहा है। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से सामने आया है।

अफीम-चरस के साथ आरोपी अरेस्ट

यहां पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने फोरलेन रोड बलोह पर एक व्यक्ति को नशे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से अफीम और चरस/भांग बरामद की है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : चरस की डील करने निकला था तस्कर, रास्ते में पुलिस ने किया गिरफ्तार

कार में ले जा रहे थे खेप

मिली जानकारी के अनुसार, स्पेशल डिटेक्शन टीम ने फोरलेन रोड बलोह पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस टीम ने हिमाचल नंबर की एक कार HP49-3431 को तलाशी के लिए रोका। SIT को देखकर कार में सवार दोनों लोगों के होश उड़ गए। SIT को देखकर कार सवार दोनों लोगों ने भागने की कोशिश की। मगर पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार को रोक लिया। इस दौरान कार सवार एक व्यक्ति भागने में सफल हुआ। जबकि, दूसरा पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया। यह भी पढ़ें : हिमाचल : काम से घर जा रहा था राहुल, पहले कार से हुई टक्कर- फिर टैंकर ने कुचला

एक आरोपी फरार, दूसरा अरेस्ट

पुलिस टीम को तलाशी के दौरान कार से 1 किलो 46 ग्राम अफीम और 131.03 ग्राम चरस/भांग बरामद हुई। आरोपी की पहचान 39 वर्षीय मेघ सिंह के रूप में हुई है- जो कि कुल्लू के सैंज घाटी का रहने वाला है। फिलहाल, दूसरा आरोपी घमीर सिंह मौके से फरार है- जिसकी तलाश की जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए DSP मदन धीमान ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ घुमारवीं थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें : हिमाचल के दंपती ने लिया देहदान का संकल्प, जानें कैसे मिली प्रेरणा

2 किलो 600 ग्राम चरस बरामद

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भी ANTF की टीम को नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। ANTF की टीम ने एक तस्कर को भारी मात्रा की चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से बरामद की गई चरस की कीमत लाखों रुपए में बताई जा रही है। ANTF की टीम ने ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। पुलिस ने आरोपी से दो किलो 600 ग्राम चरस बरामद की है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख