शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर नकेल कसने का अभियान लगातार जारी है। जिले के रोहड़ू और कोटखाई में शाही महात्मा और रंजन गैंग का भंडाफोड़ करने के बाद अब शिमला पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है।
फिर बरामद हुई चरस की बड़ी खेप
आपको बता दें कि ताजा मामले में पुलिस ने दो अंतरराज्यी ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चरस की बड़ी खेप भी बरामद की है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : शख्स पर गिरी पेड़ की टहनी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
गश्त पर थी पुलिस टीम
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों को बीते कल चिड़गांव से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का हिस्सा हैं। बताया जा रहा है कि शिमला पुलिस की SIT गोसांगो पुल के पास जिजेंडी कैंची में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि अधेड़ उम्र के दो लोगों के पास भारी मात्रा में चरस है।
गांव से दो तस्कर हुए अरेस्ट
इसी के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को तलाशी के लिए रोका- तो पुलिस को देखकर दोनों के होश उड़ गए। पुलिस टीम ने शक के आधार पर दोनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस टीम कोउनके कब्जे से 5.530 किलोग्राम चरस बरामद हुई- जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10-15 लाखों रुपए के बीच है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में फ्रॉड निकला तांत्रिक, बुरी शक्तियों का डर दिखाकर लोगों से लूटे 7 लाख
5.530 किलोग्राम चरस बरामद
आरोपियों की पहचान सोहन दास (57) और राज मोहन (34) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी उत्तराखंड के उत्तराकशी जिले के रहने वाले हैं। शुरुआती जांच में पाया गया है कि दोनों व्यक्ति अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का हिस्सा हैं।
मामले की पुष्टि करते हुए SP शिमला संजीव गांधी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : डिनर करके सोने चला गया था पिता, सुबह दरवाजे खोलते ही बेटे के उड़े होश
बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़
विदित रहे कि, हिमाचल पुलिस द्वारा प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए नशा तस्करी का कारोबार करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। हिमाचल पुलिस ने एक महीने के अंदर नशा तस्करी के तीन बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है।राजधानी शिमला में नशे का कारोबार बढ़ते ही पुलिस काफी सक्रिय हो गई है। अभी हाल ही में पुलिस ने नशे के अब तक के सबसे बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया था।
पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह शाही महात्मा का पर्दाफाश कर गैंग के मुख्य सरगना शशि नेगी को गिरफ्तार किया था। जांच में खुलासा हुआ था कि शशि नेगी पेशे से बागवान है और पिछले पांच से छह वर्षों से व्हाट्सएप के माध्यम से ड्रग्स का रैकेट चला रहा था। इसके अलावा पुलिस ने कोटखाई में ड्रग तस्करी की रंजन गैंग का भी भंडाफोड़ किया था।