चंबा। हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहे आपराधिक मामलों के बीच सूबे के चंबा जिले में एक मर्डर हो गया है। मामला चंबा जिले के चुवाड़ी उपमंडल से सामने आया है, जहां चाकू गोदकर एक युवक की बड़ी ही बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है- जो कि नूरपुर के दयोली गांव का रहने वाला था।
बताया जा रहा है कि सचिन के पिता की मौत हुए अभी साल भी नहीं हुआ है। सचिन के पिता PWD में कार्यरत थे। सचिन चार बहनों का इकलौता भाई था और उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। सचिन की मौत की खबर सुनने के बाद से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। अभी तक सचिन का पार्थिव शरीर उसके घर नहीं पहुंचा है।
यह भी पढ़ें: गजब हाल है! AMBULANCE लेकर हिमाचल घूमने आए थे: लगा 26 हजार का जुर्माना
मिला जानकारी के अनुसार, सचिन पिछले कल चुवाड़ी में मेला देखने गया था। इसी बीच जब रात को मशहूर दंगल खत्म हुई तो कुछ युवकों के साथ सचिन का किसी बात को लेकर आपसी झगड़ा हो गया। इसी के चलते युवकों ने चाकू गोद कर सचिन की हत्या कर दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:
हिमाचल में फटा बादल- मलबे में बह गया ढाबा
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला स्थित कुनिहार-नालागढ़ मार्ग गंबरपुल के पास बादल फटा है। बादल फटने से आए भारी मलबे की चपेट में एक ढाबा आ गया है। यह ढाबा पूरी तरह से मलबे में बह गया।
वहीं, तीन दुकानों में भी मलबा भर गया है। जिससे दुकानों में रखा सारा सामान खराब हो गया है। ढाबे में मलबा आने के कारण...
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नाली में मृत पड़ा मिला कृष्ण लाल: चार महीने से था लापता
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के आनी उपमंडल स्थित कोटनु नाला में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान 37 वर्षीय कृष्ण लाल के रूप में हुई है- जोकि आनी का रहने वाला था।
बताया जा रहा है कि बीते कल कृष्ण लाल के भाई बाल कृष्ण को उसके लापता भाई का शव नाले में पड़ा हुआ मिला है। कृष्ण लाल पिछले चार महीने से घर से लापता था। परिजनों ने कृष्ण लाल...
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें