अंकू, विनय, अंकित, अतुल और विशाल ने ली थी सचिन की जान! पांचो हुए अरेस्ट
चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में 24 वर्षीय युवक की बेरहमी से हुई हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। गाड़ी की ओवरटेकिंग को लेकर हुई बहसबाजी में युवक की हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है- जो कि नूरपुर के दयोली गांव का रहने वाला था।
ओवरटेकिंग को लेकर हुई कहासुनी
[caption id="attachment_8357" align="aligncenter" width="1500"]

sachin murder case[/caption]
बताया जा रहा है कि रविवार को सचिन चंबा में चुवाड़ी उपमंडल से छिंज मेला देखकर रात को अपनी कार में घर वापस लौट रहा था। इसी बीच मेला स्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित जतरूण वर्षाशालिका के पास सचिन की कुछ स्थानीय युवकों के साथ गाड़ी ओवरटेक करने के लेकर कुछ बहसबाजी हो गई।
युवकों ने छाती में घोंपा चाकू
बात इतनी बढ़ गई कि स्थानीय युवकों ने सचिन की छाती में चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के वक्त आरोपी दो बाइक पर सवार थे।
[caption id="attachment_8358" align="aligncenter" width="1500"]

sachin murder case[/caption]
रिश्तेदार को किया फोन
चाकू लगने के कारण सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में सचिन ने अपने ऊपर हुए हमले की जानकारी अपने एक परिचित को दी।
[caption id="attachment_8360" align="aligncenter" width="1500"]

sachin murder case[/caption]
बार-बार अस्पतालों ने किया रेफर
इसके बाद सचिन को उसके रिश्तेदारों ने नूरपुर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसे प्राथमिक उपचार देने बाद डॉक्टरों ने उसे पठानकोट रेफर कर दिया। पठानकोट में एक निजी अस्पताल से उसे अमृतसर अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
[caption id="attachment_8359" align="aligncenter" width="1500"]

sachin murder case[/caption]
चार बहनों का था इकलौता भाई
बताया जा रहा है कि सचिन के पिता की मौत हुए अभी साल भी नहीं हुआ है। सचिन चार बहनों का इकलौता भाई था और उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी।
पांच युवक हुए गिरफ्तार
वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पहचान अंकू, अंकित, अतुल, विशाल और विनय के रूप में हई है। अंकू, अंकित और विनय कामन गांव के रहने वाले हैं। जबकि, अतुल चुवाड़ी और विशाल लाहड़ी गांव का रहने वाला है। पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।