#अपराध

August 10, 2024

पंजाब से आए लुटेरे - ATM काटा, 19 लाख लेकर भागे

शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक चोरी की वारदात सामने आई है। यहां बद्दी में चोरों ने बड़ी सोची-समझी प्लानिंग के तहत चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने पहले बैंक के ATM से कैश चुराने के लिए पहले गाड़ी को चुराया और फिर बैंक के दो ATM को गैस कटर से काटकर कैश निकाल ली।

SBI के दो ATM को बनाया निशाना

इस चोरी को अंजाम देने को लिए चोरों को महज 15 मिनट का समय लगा। घटना औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत बागबानियां में पेश आई है। पांच नकाबपोश बदमाशों ने SBI के दो ATM को अपना निशाना बनाया है और 19 लाख रुपए पर अपना हाथ साफ किया है। यह भी पढ़ें: PTI टीचर की काली करतूत, स्कूल में बच्चियों के साथ करता था गंदी हरकतें

15 मिनट में उड़ाए 19 लाख

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह 3 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। नकाबपोश शातिर बदमाशों ने बैंक ATM से लूट को अंजाम देने से पहले ATM के साथ लगते एक होटल परिसर से मारुति वैन भी चुराई। बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त थेफट अलार्म भी बजा। मगर शातिर इतने तेज थे कि पुलिस के आने से पहले ही वह पंजाब की ओर फरार हो गए। शातिरों ने बैंक से 19 लाख रुपए चुरा लिए हैं।

पांच नकाबपोश शातिरों की थी साजिश

वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर चोरी का गाड़ी नंबर DL2CBC-4435 और इस्तेमाल किए मास्क को पंजाब सीमा पर ढेरोवाल बैरियर के पास छोड गए थे। जिसे पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। यह भी पढ़ें: सरकार के CPS ने मंत्री को घेरा: दोनों में पहले भी हो चुका है मतभेद, जानें पूरा मामला इस बात की सूचना बैंकों में ATM का काम देख रहे आशीष शर्मा ने सुबह 6:30 बजे मानपुरा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर लगे कैमरों को खंगाला।

CCTV कैमरों पर किया स्प्रे

शुरुआती जांच में सामने आया है कि पांच नकाबपोश युवक कार में सुबह करीब तीन बजकर दस मिनट पर गैस कटर से लैस होकर आए और दो मशीनों को काटकर नकदी उड़ाने में कामयाब रहे। इतना ही नहीं उन्होंने ATM के बाहर व अंदर लगे CCTV कैमरों पर ब्लैक कलर का स्प्रे कर दिया था ताकि वह बच निकलें। मगर घटनास्थल के आसपास के अन्य CCTV कैमरों में उनकी वारदात की रात की फूटेज कैद हो गई।

दो टीमें बाहरी राज्यों के लिए रवाना

मामले की पुष्टि SP बद्दी इल्मा अफरोज ने करते हुए बताया कि मामले में दो टीमों का गठन कर बाहरी राज्यों के लिए रवाना कर दिया गया है। इस घटना के बाद पुलिस द्वारा सभी बैंक संचालकों को रात के दौरान सुरक्षा कर्मी रखने के आदेश दिए गए हैं। उनका कहना है कि टीम जांच में डटी हुई है और जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख