कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के मिलवां क्षेत्र में गन्ने के खेत में एक सड़ा-गला शव मिला है। खेत में शव मिलने के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
खेत में पड़ी मिली सड़ी-गली लाश
शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि शव लगभग एक महीना पुराना है। हालांकि, अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। साथ ही ना ये पता चल पाया है कि मौत किन कारणों की वजह से हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिजनों को बेहोश हालत में मिला शख्स, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
नहीं हो पाई शव की पहचान
जानकारी के अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया है। इसके बाद पहचान के लिए शव को 72 घंटे के लिए अस्पताल के शव गृह में रखा जाएगा। मामले की पुष्टि ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी के वरिष्ठ अधिकारी ने की है। पुलिस ने आग्रह किया है कि अगर किसी को भी शव के बारे में कोई जानकारी पता है तो पुलिस से संपर्क करें।
इलाके में फैली सनसनी
बताया जा रहा है कि खेत में पड़ी सड़ी-गली लाश मिलने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों ने जब खेत में एक असामान्य दुर्गंध महसूस की, तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच के दौरान पुलिस को वहां एक सड़ी-गली लाश मिली, जो कई दिनों से वहां पड़ी हुई थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कमरे में बेटे को देख मां की निकल गई चीख; दुनिया छोड़ चुका था लाडला
बुरी तरह सड़ चुकी है लाश
लाश की स्थिति इतनी खराब थी कि उसकी पहचान तुरंत नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत का कारण और पहचान का पता लगाया जा सके। यह भी जांच की जा रही है कि मामला हत्या का है या प्राकृतिक मौत का। घटनास्थल पर किसी संघर्ष के संकेत या अन्य सुराग नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
इस घटना ने स्थानीय लोगों में भय और चिंता पैदा कर दी है। पुलिस अब इस बात की कोशिश कर रही है कि लाश की पहचान जल्द से जल्द की जा सके ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके।