#अपराध

May 2, 2024

हिमाचल: सरकारी कर्मी के घर से आ रही थी बदबू, खराब हाल में मिला शरीर

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां हरोली के तहत गांव भदौड़ी में एक घर से संदिग्ध हालत में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मामले की खबर सुनते ही लोगों में सनसनी फैल गई है। मामले का पता तब चला जब घर के पास से गुजर रहे ग्रामीणों को घर से बदबू आने लगी। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है।

घर के अंदर से आ रही थी बदबू

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हरोली उपमंडल के भदौड़ी गांव की वार्ड 5 के मोहल्ले में से बुधवार सुबह कुछ लोग गुजर रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों को घर से बदबू आने लगी। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

संदिग्ध हालत में मिला मकान मालिक

वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दीवार से होते हुए घर का दरवाजा खोला। पुलिस टीम ने देखा कि मकान मालिक संदिग्ध हालत में जमीन पर गिरा हुआ था। पुलिस टीम ने पाया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी थी और घर से असके शरीर की बदबू ही आ रही थी। यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस के विधायक पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, जानें इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। परिजन मौत की खबर सुनकर हक्के-बक्के रह गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीती 27 अप्रैल के बाद उनकी मृतक से बात नहीं हुई थी।

करता था सरकारी नौकरी

बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति हिमाचल प्रदेश के बाहर सरकारी नौकरी पर तैनात था। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से वह अपने घर पर ही रह रहा था। जबकि, मृतक के घरवाले चंडीगढ़ में रह रहे थे।

नहीं पता कब और कैसे हुई मौत

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ऊना मोहन रावत ने बताया कि अभी इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है कि व्यक्ति की मौत कैसे और कब हुई है। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टामर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक के घरवालों के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख