नूरपुर/पठानकोट। हिमाचल में मानसून सीजन में कई लोग नदी नालों में बह जाते हैं। जिनके शव बाद में नदियों से बरामद होते हैं। ऐसे ही एक साथ दो युवकों शव हिमाचल पंजाब सीमा पर पठानकोट के पास से बरामद हुए हैं। एक साथ दो दो युवकों के शव देख कर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
कहां मिले एक साथ दो युवकों के शव
दरअसल हिमाचल को पठानकोट से जोड़ने वाले पुल के नीचे से आज रविवार दोपहर को दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगांे ने दोनों युवकों के शवों को पानी में तैरते देखा। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस थाना मामून कैंट की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना मामून कैंट की पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम की मदद से दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें: स्पीति वैली घूमने का है प्लान तो पढ़ लें ये खबर, यहां धड़ाम से गिर चुका है एक पुल
कहां के रहने वाले हैं दोनों युवक
दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है। मृतक युवकों की पहचान नीरज कुमार पुत्र रवि कुमार और रिंकू उर्फ पट्टू पुत्र यशपाल निवासी विश्नू नगर लमिनी पठानकोट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह दोनों ही युवक शटरिंग का काम करते थे और पिछले दो दिन से गायब थे। सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: घर आए शख्स ने किशोरी से किया था मुंह काला, मिली ऐसी सजा- आप भी जानें
घर से कब निकले थे दोनों युवक
मृतक युवकों के पारिवारिक सदस्यों के अनुसार दोनों ही युवक दो दिन पहले घर से सुबह 9 बजे काम पर निकले। उसी दिन दोपहर के बाद से उनके साथ कोई संपर्क नहीं हो पाया। उनके मोबाइल फोन भी बंद आ रहे थे। जब युवक दो दिन तक घर नहीं लौटे तो उन्होंने अपने स्तर पर भी उनकी तलाश की। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार ने निकाला OPS का तोड़: UPS को मंजूरी- हिमाचल के कर्मचारी भी जरूर ध्यान दें
पानी का लेवल कम होने के बाद दिखे शव
इसी बीच आज रविवार को उन्हें सूचना मिली कि चक्की खड्ड में दोनों युवकों के शव पानी में पड़े हुए हैं। यह शव भी तब मिले हैं, जब चक्की दरिया में पानी का लेवल कम हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। युवकी की मौत कैसे हुई इसका खुलासा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
यह भी पढ़ें: 2 माह पहले पैसे कमाने गया था दुबई, 5 माह की गर्भवती पत्नी को छोड़ गया अकेला
कैसे हुई मौत, जानें क्या कह रही पुलिस
जांच अधिकारी एएसआई नरिंद्र कुमार ने बताया कि चक्की दरिया में पानी में तैरते हुए दो युवकों के शव मिले हैं। युवकों की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।