राजनीति

#अपराध

August 24, 2024

हिमाचल: रात में ढाबे पर सोए थे दो युवक, अज्ञात लोग आए और छीन ली जिंदगी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Bittu da dhaba owner abhishek case kangra jassai himachal
कांगड़ा। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में आपराधिक मामलों का ग्राफ इस कदर बढ़ रहा है कि, आए दिन कहीं न कहीं से सनसनीखेज मामले सामने आ जाते हैं। ऐसा ही हैरत में डालने वाला ताजा मामला प्रदेश के जिला कांगड़ा में पेश आया है। जहां क्षेत्र के एक ढाबे के बरामदे में सो रहे 2 लोगों पर अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया है। इस हमले में एक युवक की जान चली गई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यह भी पढ़ें: 2500 करोड़ की ठगी कर दुबाई भागा व्यक्ति, पुलिस ने सीज की 70 कनाल जमीन

क्या है पूरा मामला?

  • रानीताल में युवक का मर्डर
  • ढाबे के बरामदे में सो रहे थे
  • तेजधार हथियारों से हुआ हमला
  • ढाबा मालिक की हुई मौत
  • दूसरा युवक PGI रेफर
  • हमलावरों का नहीं चल पाया पता
  • सक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस

ढाबा मालिक की मौत

हमले में एक 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, दूसरे व्यक्ति विजय (45) गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है- जो कि बिट्टू दा ढाबा का मालिक था। विजय ढाबे पर काम करता था। यह भी पढे़ं: दो मासूम बच्चियों के सिर से उठा पिता का साया, छत पर कर रहा था काम

PGI में उपचाराधीन दूसरा युवक

घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा ले जाया गया। जहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

तेजधार हथियारों से हुआ हमला

बताया जा रहा है कि रानीताल के ठंडापानी में बीती रात को ढाबा मालिक अभिषेक और विजय ढाबे के बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 2.30 बजे अज्ञात हमलावरों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घटना के बाद विजय मौके से भाग गया और अभिषेक में पिता को सूचित किया।

अभिषेक की गर्दन पर हुए थे कई वार

वहीं, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि अभिषेक की गर्दन पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए थे और उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहालस, पुलिस टीम जानलेवा हमला करने वाले अज्ञात के बारे में पता लगी रही है। यह भी पढ़ें: स्क्रब टायफस ने डराए लोग, मां-बेटे की जान जाने के बाद अलर्ट पर स्वास्थ्य महकमा

ढाबे के बरामदे में सो रहे थे दोनों

मामले की पुष्टि करते हुए DSP अंकित शर्मा ने बताया कि अभी तक हमलावरों का पता नहीं चल पाया है। हमलावरों ने तेजधार हथियारों का इस्तेमाल कर सो रहे दोनों युवकों पर हमला किया है। पुलिस टीम द्वारा हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

हर पहलू की हो रही गहनता से जांच

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। साथ ही पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है। अस्पताल में उपचाराधीन युवक की हालत स्थिर होने पर उसका बयान दर्ज कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें: 4 साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया, पत्नी का उजड़ गया सुहाग

हिमाचल में बढ़ रहे अपराधिक मामले

आपको बता दें कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश में तेजधार हथियारों से होने वाले अपराधों की बढ़ती घटनाएं समाज की सुरक्षा और शांति को गंभीर खतरे में डाल रही हैं। इन घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी उपायों की आवश्यकता है ताकि इस सुंदर राज्य में सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसमें सबसे पहला कदम कानून और व्यवस्था को सख्त बनाना होगा। स्थानीय पुलिस बल को तेजधार हथियारों की बिक्री और वितरण पर निगरानी बढ़ानी चाहिए। इसके लिए पुलिस चेक पोस्ट और सघन गश्त का कार्यान्वयन आवश्यक है। तेजधार हथियारों की गैर-कानूनी तस्करी और बिक्री के मामलों में सख्त कानूनी दंड की व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके अलावा सामुदायिक जागरूकता और शिक्षा को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। स्थानीय समुदायों और संगठनों को इस दिशा में पहल करनी चाहिए, जैसे कि युवाओं को आत्म-संयम और हिंसा के खिलाफ शिक्षा देना आदि। स्कूलों और कॉलेजों में विशेष कार्यक्रम और कार्यशालाओं का आयोजन कर उन्हें तेजधार हथियारों के खतरों के बारे में भी जानकारी दी जानी चाहिए। यह भी पढ़ें: झूठी निकली सुक्खू सरकार! पक्की नौकरी का वादा कर आउटसोर्स पर भर रही 458 पद साथ ही सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए हमेशा प्रयास किए जाने चाहिए। जैसे कि आप सब पाठक अच्छे से जानते ही हैं कि, बेरोजगारी और सामाजिक असंतोष के कारण हिंसा में वृद्धि होती है। सरकार और स्थानीय प्रशासन को रोजगार के अवसर प्रदान करने वाले कार्यक्रमों को लागू करना चाहिए, जिससे युवा वर्ग को वैकल्पिक गतिविधियों और रोजगार की दिशा मिल सके। इसके साथ ही, क्षेत्र के स्थानीय निवासियों को भी अपनी भूमिका बखूबी निभानी चाहिए। समाज में आपसी सहयोग और समझ को बढ़ावा देना चाहिए। विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने की प्रवृत्ति को अपनाना और हथियारों के प्रयोग से बचना चाहिए।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख