#अपराध
April 25, 2026
हिमाचल शर्मसार: बेटी ने अपने ही पिता के बच्चे को दिया जन्म, कई बार किया था मुंह काला
पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार, रिमांड पर लिया
शेयर करें:

भवारना (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जिसने न केवल बाप.बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है, बल्कि पूरी इंसानियत को भी झकझोर कर रख दिया है। यहां एक पिता अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ लंबे समय तक दरिंदगी करता रहा। यह अमानवीय कृत्य तब सामने आया, जब पीड़िता पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची और डॉक्टरों की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
समाज में पिता को बेटी का सबसे बड़ा रक्षक और ढाल माना जाता हैए लेकिन कांगड़ा की इस घटना ने इन तमाम विश्वासों को चकनाचूर कर दिया है। एक कलयुगी पिता अपनी ही मासूम बेटी के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करता रहा। वह रक्षक बनकर रहने के बजाय भक्षक बन गया और अपनी ही संतान का यौन शोषण किया। इस अमानवीय कृत्य के कारण पीड़िता गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल शर्मसार कलयुगी पिता ने गर्भवती कर दी अपनी ही बेटी, कच्ची उम्र में दिया बच्चे को जन्म
जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल को नाबालिग लड़की स्वास्थ्य समस्या के चलते सिविल अस्पताल पहुंची थी। उसे पेट दर्द और अन्य दिक्कतें हो रही थीं। डॉक्टरों ने जब उसकी जांच की, तो पता चला कि वह गर्भवती है। यह जानकारी सामने आते ही अस्पताल प्रशासन भी हैरान रह गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
अस्पताल से सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए। अपनी ही कोख से जन्मे बच्चे और अपने साथ हुई दरिंदगी की कहानी सुनाते हुए पीड़िता की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। उसने हिम्मत दिखाते हुए अपने पिता के काले कारनामों का खुलासा किया। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को धर दबोचा।
यह भी पढ़ें : BREAKING हिमाचल: बारातियों से भरी स्कॉर्पियो फ्लाईओवर पर पलटी, चीख-पुकार सुन बचाने दौड़े लोग
डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 29 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह जुल्म कब से चल रहा था और क्या घर में किसी और को इसकी भनक थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल हाईकोर्ट में सुक्खू सरकार की फजीहत, कड़ी फटकार के साथ दूसरी बार लगाया भारी जुर्माना
इस घटना ने देवभूमि को शर्मिंदा कर दिया है। एक पिता द्वारा अपनी ही बेटी के साथ ऐसा कृत्य करना यह दर्शाता है कि समाज में नैतिक मूल्यों का कितना पतन हो चुका है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी रोष है और सभी आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा जघन्य अपराध करने की सोच भी न सके।