#अपराध

December 3, 2024

नहीं बाज आ रहे बाहरा यूनिवर्सिटी के छात्र, कमरे में घुसकर लॉ स्टूडेंट को पीटा

शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की बाहरा यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच फिर विवाद हुआ है। आए दिन सुर्खियों में रहने वाली इस यूनिवर्सिटी से एक बार फिर छात्रों के बीच मारपीट होने की घटना सामने आई है। यूनिवर्सिटी में एक छात्र पर करीब आठ युवकों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है।

बाहरा यूनिवर्सिटी में फिर मारपीट

बताया जा रहा है कि हमलावार बाहरा यूनिवर्सिटी के ही छात्र हैं। यूनिवर्सिटी के सात-आठ छात्रों के खिलाफ यूनिवर्सिटी के लॉ स्टूडेंट ने कंडाघाट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : सड़क के नीचे पड़ी थी बाइक, पास मिली व्यक्ति की देह

देर रात जबरन कमरे में घुसे

शिकायतकर्ता हर्ष चौधरी ने बताया कि वो राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का रहने वाला है। यहां बाहरा यूनिवर्सिटी में वो लॉ की पढ़ाई कर रहा है और होस्टल में रहता है। हर्ष ने बताया कि रात करीब 1 बजकर 15 मिनट पर यूनिवर्सिटी के सात-आठ छात्र जबरदस्ती उसके कमरे में बालकनी का दरवाजा तोड़ घुस गए।

लॉ स्टूडेंट को 8 युवकों ने पीटा

कमरे में घुसकर युवकों ने उसके साथ मारपीट की और उसे मां-बहन की गालियां भी दी। इस घटना में हर्ष के चेहरे और बाजू पर चोटें आई हैं। हर्ष ने बताया कि युवकों ने उसे रिपोर्ट ना करवाने की धमकी दी। हालांकि, हर्ष ने किसी भी छात्र पर रैगिंग का आरोप नहीं लगाया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, एक ही गांव के चार लोग थे सवार ममाले की पुष्टि करते हुए SP सोलन गौरव सिंह ने बताया कि छात्र की शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने BNS की धारा 115(2), 332(C), 190 और 191 (2) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विवादों से है गहरा नाता

विदित रहे कि, बाहरा यूनिवर्सिटी का विवादों से गहरा नाता रहा है। यूनिवर्सिटी से अकसर विद्यार्थियों के बीच हो रही मारपीट और रैगिंग के मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में यूनिवर्सिटी से रैगिंग का एक मामला सामने आया था- जब सीनियर्स पर एक जूनियर छात्र ने जबरदस्ती नशा करवाने और मारपीट के आरोप लगाए थे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख