#अपराध

September 11, 2024

रैगिंग मामले में 2 और छात्र गिरफ्तार, अब तक 5 हुए अरेस्ट- विवि से भी सस्पेंड

शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन स्थित वाकनाघाट में बनी बाहरा विश्वविद्यालय में रैगिंग के मामले में पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने रैंगिग के मामले में अब तक बाहरा विश्वविद्यालय के पांच छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बाहरा यूनिवर्सिटी के प्रबंधन ने भी कड़े कदम उठाते हुए कुछ छात्रों को यूनिवर्सिटी से निकाल दिया है।

ये पांच छात्र हुए गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में पहले तीन छात्रों को गिरफ्तार किया था। वहीं, अब पुलिस ने दो और छात्रों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने मंडी के बल्ह निवासी चिराग राणा, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी करण डोगरा, हमीरपुर के भोटा निवासी दिव्यांशु, कार्तिक निवासी घुमारवीं और सक्षम निवासी ठियोग, जिला शिमला को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : सड़क किनारे खड़ा था ट्रक, अंदर चालक की थम चुकी थी सांसें

प्रथम वर्ष के छात्र के साथ की मारपीट

बता दें कि बाहरा विश्वविद्यालय में शनिवार रात के समय सीनियर छात्रों ने प्रथम वर्ष के छात्र को कमरे में बुलाकर खूब पीटा। जिससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद सोमवार को छात्र ने पुलिस थाने में इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई थी।

गालीगलौज कर की मारपीट

प्रथम वर्ष के इस छात्र के साथ सीनियर छात्रों ने पहले गालीगलौज की। इसके बाद वे उसे जबरन नशा करवा रहे थे। जब वह नहीं माना तो उन्होंने उसे थप्पड़ और बेल्ट से मारा। जिसके बाद मंगलवार को बाहरा विश्वविद्यालय के प्रशासन ने भी अपना पक्ष रखा है। जिसमें उनका कहना था कि इस मामले में आरोपी छात्रों पर कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें: 500 प्रदर्शनकारी, 1 हजार पुलिसकर्मी- फिर भी फेल, घटना पर CM की नजर

विवि से भी निकाले गए छात्र

वहीं, विवि प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई और दोषी पाए गए छात्रों को विश्वविद्यालय और हॉस्टल से निकाल दिया गया। वहीं, इस मामले से जुड़ी रिपोर्ट को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

आपसी रंजिश के चलते हुआ सब

पुलिस का कहना है कि यह मामला छात्रों की आपसी रंजिश के चलते हुए है। बताया जा रहा है कि प्रथम वर्ष का छात्र और सीनियर में से एक छात्र एक स्कूल में पढ़ा करते थे। SP सोलन गौरव सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख