#अपराध

April 28, 2024

हिमाचल: तनख्वाह से नहीं भर रहा था पेट- 14 दिन के लिए जेल भेजा ASI

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में कार्यरत एक ASI को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी पर यह कार्रवाई 3000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने पर की गई है। अदालत ने दोषी पुलिस अधिकारी को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।

तीन हजार रुपए रिश्वत लेना पड़ा महंगा

ASI एक लंबित मामले में समझौता करवाने की एवज में व्यक्ति से 3000 रुपए रिश्वत ले रहा था। वहीं, विजलेंस की टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें: हिमाचल: 500 फीट गहरी खाई में गिरी मारुती कार, चार थे सवार- दो ही बचे

नौकरी से सस्पेंड हुआ ASI

बता दें कि पांच दिन पहले विजलेंस टीम को एक व्यक्ति ने हरोली थाना में कार्यरत ASI निर्मल पटियाल के खिलाफ शिकायत दी थी। जिस पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए विजलेंस की टीम ने ASI को मौके पर तीन हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। वहीं, अब जिला ऊना के पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने ASI निर्मल पटियाल को सस्पेंड करने की पुष्टि की है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: चिट्टे के ओवरडोज से छिन गई जिंदगी, 30 साल का था रोशन लाल

14 दिन के लिए भेजा जेल

उधर, आरोपी एएसआई निर्मल पटियाल ने जमानत के लिए कोर्ट में अपील भी दायर की है, जिसकी सुनवाई 29 अप्रैल को की जाएगी। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी विजिलेंस ऊना कुलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी एएसआई को उसे नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख