#अपराध
February 10, 2026
आखिर हिमाचल में हो क्या रहा है? अब सेब के बगीचे में मिली महिला की देह, रस्सी से बंधे से हाथ-पैर
अकेली रहती थी महिला, गांव के युवक को झाड़ियों में पड़ी मिली
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे में दूसरा हत्याकांड सामने आया है। कल जहां बिलासपुर जिले के गांव कोसरियां में एक घर के सैप्टिक टैंक में महिला की लाश मिली थी। वहीं, दोपहर बाद कुल्लू जिले के मनाली में भी एक महिला का शव बरामद हुआ। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
बताया जा रहा है कि यह घटना मनाली के जगतसुख क्षेत्र की है। यहां महिला का जो शव मिला है- उसके हैथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के इरादे से महिला का मर्डर किया गया है। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार, महिला मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थी। मगर बीते कुछ समय से वो जगतसुख में रह रही थी। महिला घर पर अकेली ही रहती थी। महिला की लाश कल सड़क से करीब 300 मीटर दूर सेब के बगीचे में पड़ी मिली है।
महिला के हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे। बगीचे में लाश मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अभी तक महिला की हत्या को लेकर किसी ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।
बताया जा रहा है कि गांव का एक युवक अपने सेब के बगीचे में काम करने गया था। इसी दौरान उसने झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा हुआ देखा। शव को देखते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

उसने तुरंत इस बाबत गांववालों और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्खल पर मौजूद लोगों के बयान कलमबद्ध कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
फिलहाल, पुलिस टीम ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामला लूटपाट से जुड़ा माना जा रहा है। माना जा रहा है कि लूटपाट के इरादे से महिला की हत्या की गई है। मगर मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
विदित रहे कि बिलासपुर जिले में पुलिस टीम को महिला की लाश सैप्टिक टैंक में मिली। इस हत्याकांड के लिए महिला के पति और उसके दो देवरों को आरोपी माना जा रहा है। दरअसल, दोनों की मौके से फरार हैं और मृतका के भाई ने भी उनपर शक जाहिर किया है। फिलहाल, दोनों ही मामलों में हत्यारों का गिरफ्तार होना बाकी है।