#अपराध

November 15, 2024

हिमाचल : पंचायत सचिव कर रहा था सरकारी काम में गड़बड़ी, हो गया सस्पेंड

शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की एक ग्राम पंचायत के सचिव को सरकारी काम में गड़बड़ी करना और लापरवाही बरतना महंगा पड़ गया है। जिस कारण उस पर निलंबन की गाज गिरी है। ADC सोलन ने तुरंत विभागीय कार्रवई करते हुए पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है।

पंचायत सचिव होगा निलंबित

बताया जा रहा है कि पंचायत सचिव के खिलाफ DC सोलन को शिकायत मिली थी। मामले की गहनता से जांच करने के बाद पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया। अब पंचायत सचिव का हेड क्वार्टर BDO सोलन फिक्स किया गया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : पूर्व CPS से करवाया मकान खाली तो बोले- सड़क पर आ जाएं क्या हम

कोताही बरतने के आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत सलोगड़ा के सचिव के खिलाफ DC सोलन को दी गई शिकायत में बताया गया था कि पंचायत में नियमों को ताक पर रखकर काम किया जा रहा है। साथ ही विकास योजनाओं को लागू करने में भी अनियमितताएं बरती जा रही हैं।

जांच में पाई गई खामियां

ऐसे में DC सोलन मनमोहन शर्मा द्वारा ADC सोलन अजय यादव को मामले की जांच करने के आदेश दिए गए। इसी के चलते ADC ने पंचायत का रिकॉर्ड मंगवाया और कार्यवाही रजिस्टर को चेक किया तो उसमें काफी खामियां पाई गई। जांच में पाया गया कि रजिस्टर को पिछले कुछ समय से मेंटेन नहीं किया गया था। रजिस्टर में पंचायत में पारित होने वाले किसी प्रस्ताव को एंटर नहीं किया गया था। यह भी पढ़ें : हिमाचल : अगले महीने होना था रिटायर, मगर तिरंगे में लिपटी देह पहुंची घर ADC सोलन ने मामले को लेकर सलोगड़ा पंचायत के सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया। मगर पंचायत सचिव कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसी के आधार पर ADC ने लंबंधित सचिव को सस्पेंड कर अतिरिक्त कार्यभार दूसरे सचिव को सौंप दिया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख