#अपराध

June 26, 2024

ब्रेकिंग: DSP के दो-दो होटलों में छापेमारी- एंटी करप्शन ब्यूरो का तगड़ा एक्शन

शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल मनाली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दो होटलों में छापेमारी की है। ACB द्वारा आय से अधिक संपत्ति करने के आरोपों की जांच की जा रही है।

DSP के ठिकानों पर हो रही छापेमारी

सामने आई जानकारी के अनुसार यह छापेमारी एक पुलिस उपाधीक्षक के ठिकानों पर की जा रही है. ACB मनाली के दो होटलों और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों की जांच कर रही है। जिसकी कीमत करोड़ों रुपए में बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: शिमला-चंबा में शुरू हुई बारिश: ऑरेंज अलर्ट भी हुआ जारी- जानें डिटेल

बता दें कि जम्मू-कश्मीर एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में हिमाचल प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) की कथित तौर पर स्वामित्व वाली विभिन्न संपत्तियों पर छापेमारी की। इसके अलावा आय से अधिक संपत्ति DA मामले में ACB ने हिमाचल के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के जम्मू और कठुआ में भी संपत्तियों पर छापेमारी की है।

नोट: फिलहाल यह खबर ब्रेकिंग है- आगामी अपडेट को जानकारी सामने आने के बाद इसी खबर में जोड़ दिया जाएगा 

हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:

खाई में गिरी मंदिर से लौट रही गाड़ी

यह दर्दनाक हादसा हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से सामने आया है। यहां सुंदरनगर उपमंडल एक पिकअप गाड़ी गहरी खाई में गिर गई है। हादसे के वक्त गाड़ी में दो लोग सवार थे। दोनों लोगों शिकारी माता मंदिर से दर्शन करके घर को लौट रहे थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के बाद IGMC शिमला रेफर कर दिया गया है। हादसे का शिकार हुए दोनों व्यक्ति…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

HRTC बस के ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा

यह दुखद मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से सामने आया है। यहां HRTC बस के एक ड्राइवर उसके सहयोगी उल्टी की शिकायत के चलते अस्पताल ले गए थे। मगर अस्पताल में अचानक उसके हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि मृतक शुगर और बीपी का मरीज था। यहां अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी सेहत ठीक…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख