कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामना आया है। जिले के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के लोअर घलोर गांव का बेटा अभिषेक कुमार लापता हो गया है। अभिषेक कुमार भारतीय सेना में कार्यरत है। बीते तीन दिन से उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
आर्मी का जवान हुआ लापता
बताया जा रहा है कि हाल ही में अभिषेक छुट्टी पर घर आया था। बीती 16 अक्टूबर को ही अभिषेक की छुट्टी खत्म हुई है और वो घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : छोटे से गांव के बेटे ने क्वालीफाई किया NET/JRF, परिवार का बढ़ाया मान
घर से ड्यूटी के लिए निकला था
जानकारी के अनुसार, अभिषेक 16 अक्टूबर को अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए निगम की बस में निकला था। अभिषेक को जम्मू में अपनी यूनिट में वापस रिपोर्ट करना था। मगर अभिषेक वहां नहीं पहुंचा और उसका फोन भी ऑफ आ रहा है।
यहां देखा गया आखिरी बार
अभिषेक को आखिरी बार 16 अक्टूबर को सुबह 11 बज कर 10 मिनट पर जम्मू के बड़ी ब्राह्मणा में बस से उतरते हुए देखा गया। इसके बाद से अभिषेक का मोबाइल बंद आ रहा है। इसी के चलते अभिषेक के पिता ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट ज्वालामुखी में दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में अगले साल सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगी इतनी छुट्टियां, यहां देखें लिस्ट
अभिषेक के परिजन काफी परेशान हैं। परिजनों ने अभिषेक को ढूंढने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया है और लोगों से मदद की गुहार लगाई है। अगर किसी को भी अभिषेक के बारे में कुछ भी जानकारी है तो वो इस नंबर 9682148072 पर संपर्क कर सकता है।