#अपराध

February 16, 2026

हिमाचल में युवती का अपहरण! पिता बोला - साहब.. मेरी बेटी को अगवा कर ले गया कोई, ढूंढने में करें मदद

घर से दवाई लेने गई लड़की नहीं लौटी वापस, परिजनों को सता रहा अनहोनी का डर

शेयर करें:

chamba Girl News

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। या यूं कहें कि लड़की का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस को सौंपी शिकायत में पिता ने बेटी के अपहरण के आरोप लगाए हैं और पुलिस ने जल्द से जल्द उनकी बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है, ताकि उनकी बेटी सुरक्षित उन तक पहुंच जाए। वहीं पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है। 

दवाई लेने गई बेटी नहीं लौटी वापस

मिली जानकारी के अनुसार मामला हिमाचल के चंबा जिला के पुलिस थाना चंबा के तहत सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस को सौंपी शिकायत में पिता ने बताया कि उनकी बेटी घर से दवाई लेने के लिए गई थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। उन्होंने बेटी को हर जगह ढूंढ लिया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पिता को अब बेटी के साथ कुछ अनर्थ होने की चिंता सताने लगी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल बजट सत्र के पहले दिन सियासी घमासान: राज्यपाल ने नहीं पढ़ा पूरा अभिभाषण... दो मिनट में किया खत्म

13 फरवरी को घर से निकली थी

पुलिस को सौंपी शिकायत में पिता ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करता है। 13 फरवरी के दिन उनकी बेटी ने कहा कि उसकी तबीयत खराब है और वह क्षेत्र में ही एक चिकित्सक से दवाई लेने जा रही है। पिता के अनुसार उस दिन घर में उनकी पत्नी और दूसरी बेटी भी नहीं थी, वह दोनों ही अपने एक रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। पिता के अनुसार वह जब दिन भर दिहाड़ी मजूदरी करने के बाद शाम को वापस घर लौटा तो बेटी घर पर नहीं थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING- पशु मित्र भर्ती पर सरकार ने लगाई ब्रेक, विवाद के बाद रोकी प्रक्रिया

अगवा करने के लगाए आरोप

पिता के अनुसार उसने बेटी को आसपास ढूंढा, लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो बेटी की सहेलियों के अलावा रिश्तेदारों को भी फोन किया, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। ऐसे में अब वह पुलिस से मदद मांगने पहुंचा है। पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें शक है कि कोई युवक उनकी बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ अगवा कर ले गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शिवरात्रि के दिन पिता के कंधों पर उठी जवान बेटे की अ.र्थी, इकलौता सहारा था; हर आंख हुई नम

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

चंबा पुलिस ने पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि  आसपास के सभी पुलिस थानों को सूचित कर दिया गया है। जल्द ही लड़की को ढूंढ लिया जाएगा। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख