राजनीति

#अपराध

June 7, 2024

बॉर्डर क्रॉस कर हिमाचल में घुस रहा था चीनी नागरिक, महिला भी थी साथ

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

A chinese citizen and woman arrest cross china border entering himachal kinnaur
रिकॉन्गपिओ (किन्नौर)। हिमाचल के किन्नौर जिला में एक चीनी नागरिक को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया है। यह चीनी नागरिक इंडो तिब्बत बॉर्डर को क्रॉस कर हिमाचल की सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। इस शख्स के साथ एक महिला भी थी। किन्नौर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।

किन्नौर में चीन सीमा पर पकड़ा चीनी नागरिक

मिली जानकारी के अनुसार किन्नौर जिला में एक चीनी नागरिक को चीन सीमा से हिमाचल में घुसते हुए पकड़ा गया है। इस व्यक्ति के साथ एक महिला भी थी, जिसे यह शख्स अपनी पत्नी बता रहा है। मामला किन्नौर जिला के सुमदो पुलिस चेक पोस्ट से सामने आया है। किन्नौर पुलिस ने चीनी नागारिक और महिला को बिना इनर लाइन परमिट के पकड़ा है।

समदो चेक पोस्ट तक कैसे पहुंचा चीनी नागरिक

बड़ी बात यह है कि यह दोनों ही चेक पोस्ट डुबलिंग से सुमदो तक पहुंच गए। जबकि यहां पर सबकी चेकिंग होती है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या डुबलिंग में इन दोनों की चेकिंग नहीं की गई। यह दोनों ही सुमदो चेक पोस्ट तक कैसे पहुंच गए। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। यह भी पढ़ें: कंगना को थप्पड़ मारने वाली को 1 लाख का इनाम, कौन है कुलविंदर कौर- जानें

चीनी युवक पत्नी के साथ पार किया बॉर्डर

बताया जा रहा है कि युवक चीनी नागरिक है। जबकि उसकी पत्नी महाराष्ट्र की रहने वाली है। चीनी नागरिक की पहचान 35 वर्षीय चीनी गुओ युडोंग के रूप में हुई है। इस चीनी नागरिक ने महाराष्ट्र की लड़की से शादी की हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल: रात के अंधेरे में गौशाला में उतारा सरकारी सीमेंट, मिले 220 बैग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों के पास ही वीजा और शादी के दस्तावेज थे, लेकिन सीमांट क्षेत्र किन्नौर के प्रवेश के लिए इनके पास अंतरराष्ट्रीय इनर लाइन का परमिट नहीं था। पूछताछ में इन दोनों ने बताया कि वह बस से काजा जा रहे थे। उनका स्पीति के काजा घूमने का प्लान था।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

पुलिस ने इन दोनों को इनर लाइन परमिट ना होने के चलते हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पूह पुलिस थाना में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी किन्नौर पुलिस नवीन जल्टा ने बताया कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। जिसके चलते इस पर ज्यादा कुछ नहंी बताया जा सकता। यह भी पढ़ें: कंगना पर लगा नशा करने का आरोप: किसान नेता ने कहा- डोप टेस्ट करवाओ बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इंडो चाइना बॉर्डर पड़ता है। यहां पर लाहौल स्पीति और किन्नौर की 242 किमी की सीमा तिब्बत से लगती है। फिलहाल तिब्बत चीन के कब्जे में है। सुमदो बॉर्डर पर भारतीय सेना की तैनाती भी रहती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख