शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला के एक कारोबारी को लोरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाले बदमाशों ने बिश्नोई गैंग के सदस्य होने का दावा किया है। इस धमकी के बाद कारोबारी के परिवार में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं कारोबारी ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है।
लोरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से कारोबारी को धमकी
बताया जा रहा है कि शिमला के उपनगर संजौली में स्थित एक संपत्ति पर कब्जा करने के लिए लोरेंस बिश्नोई गैंग ने कारोबारी को फोन कर धमकी दी है। हालांकि अभी तक यह जांच का विषय बना हुआ है कि धमकी देने वाले सच में लोरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं या फिर कोई और लोरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से कारोबारी को डराने का प्रयास कर रहा है।
यह भी पढ़ें : शातिर ने व्यापारी से मांगी एक करोड़ की फिरौती, पैसे नहीं देने पर दी ये धमकी
कारोबारी ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत
आज यानी सोमवार को शिमला पुलिस को सौंपी शिकायत में शिमला के कारोबारी गौरव कुकरेजा ने बताया कि उसे फोन पर लोरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी दी गई है। गौरव कुकरेजा ने पुलिस को दी शिकायत में हितेश और आशु नाम के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि हाउसिंग बोर्ड संजौली में उसकी एक संपत्ति है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: अवैध हथियारों के साथ दो युवक अरेस्ट, दिल्ली से लेकर आए थे
कारोबारी बोला मेरी संपत्तियों को हड़पना चाहते हैं आरोपी
गौरव कुकरेजा का कहना है कि हितेश मेरी इस संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। जिसके चलते ही वह मुझे बिश्नेाई गैंग के नाम से धमकी दे रहा है और डराने का प्रयास कर रहा है। गौरव कुकरेजा ने अपनी शिकायत में राजवीर नाम के एक व्यक्ति का भी जिक्र किया है और बताया कि राजवीर भी उन्हंे धमकियां दे रहा है। गौरव कुकरेजा ने पुलिस से सुरक्षा की मांग के साथ साथ आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें : अनुराग बोले: कांग्रेस से नहीं चल रही सरकार, सत्ता संभालते ही लगा दिया समस्याओं का अंबार
क्या कह रही पुलिस
वहीं पुलिस ने गौरव कुकरेजा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी शिमला नवदीप सिंह ने बताया कि कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। गौरव कुकरेजा ने तीन लोगों पर उन्हंे धमकी देने का शक जाहिर किया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने साथी से खुलवाया मुंह और अरेस्ट हो गए 6 तस्कर, राधे गैंग का सच जानिए
कौन है लारेंस बिशनोई
बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई का नाम 3 बड़े हाई प्रोफाइल मर्डर केस से जुड़ा हुआ है। साल 2022 में पंजाब के मानसा गांव में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी ली थी। इसके अलावा कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में भी लॉरेंस बिश्नोई के नाम का खुलासा हुआ था। वहीं अभी हाल ही में हुए बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग ने ली है। ऐसे में अब शिमला में भी उसकी गैंग के नाम पर एक कारोबारी को धमकी मिली है।