#अपराध

August 21, 2025

टीचर ने 9वीं कक्षा के स्टूडेंट को जड़ा थप्पड़, गुस्से में लड़के ने चला दी गो*ली

टिफिन में तमंचा छुपाकर लाया था स्टूडेंट

शेयर करें:

Student Teacher Case Uttarakhand

शिमला/उत्तराखंड। हिमाचल के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर उधम सिंह नगर जिले के काशीपुरा में एक निजी स्कूल के 9वीं कक्षा के स्टूडेंट ने अपने टीचर को गोली मार दी है।

स्टूडेंट ने टीचर को मारी गोली

इस घटना के बाद स्कूल और पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि लड़का अपने लंच बॉक्स में तमंचा छुपाकर स्कूल लाया था। मौका मिलते ही उसने अपने टीचर को तमंचे से गोली मार दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : महिला ने पहले दो साल के बेटे को दिया जह*र, फिर खुद भी खाया- ससुराल में नहीं थी खुश

टीचर ने मारा था थप्पड़

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को टीचर ने किसी बात को लेकर स्टूडेंट को थप्पड़ मारा था। इसी बात से स्टूडेंट गुस्सा था। इसी के चलते स्टूडेंट बीते कल स्कूल में तमंचा लेकर पहुंच गया और बवाल कर दिया। टीचर को गोली मारने के बाद स्टूडेंट ने भागने की कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहा।

स्कूल में मचा हड़कंप

गोली की आवाज सुनते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। इस घटना में टीचर के दाहिने कंधे के नीचे गोली लगी और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद शिक्षकों द्वारा आनन-फानन में टीचर को उपचार के लिए नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया।

यह भी पढ़ें : बुशहर की अगली रानी हैं किताबों की शौकीन : ये हैं उनके कलेक्शन की 5 बेस्ट बुक्स

क्लास में पढ़ाने आया था टीचर

घायल की पहचान गगनदीप सिंह कोहली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कल सुबह 9.45 बजे गगनदीप भौतिक विज्ञान की क्लास लेने पहुंचे। इस दौरान मध्यांतर के बाद वो क्लास रूम से अभी बाहर ही निकले थे कि तभी पीछे से छात्र ने उन्हें गोली मार दी।

पुलिस हिरासत में छात्र

फिलहाल, टीचर की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर स्टूडेंट को हिरासत में ले लिया है और तमंचा भी बरामद कर लिया है। इस घटना के बाद पूरे जिले के शिक्षकों में काफी गुस्सा है। इस घटना के विरोध में शिक्षक धरने और हड़ताल पर बैठ गए हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस की नाक के नीचे से कैदी फरार, पेशी के लिए लाया था जेल से बाहर

कहां से लाया था तमंचा?

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायल शिक्षक अभी अस्पताल में भर्ती है। शिक्षक की हालत स्थिर होने पर उसका बयान कलमबद्ध किया जाएगा। पुलिस टीम द्वारा आरोपी छात्र से पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम पता लगाने में जुटी हुई है कि छात्र को ये तमंचा कहां से लाया था। पुलिस टीम ने छात्र के परिजनों को भी थाने में तलब किया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख