राजनीति

#अपराध

June 28, 2024

102 डिपुओं का राशन डकार गया गोदाम इंचार्ज, विभाग ने ठोका 72 लाख का जुर्माना

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

72 lakh fine imposed warehouse incharge himachal pradesh state civil supplies corporation dehra depot
देहरा (कांगड़ा)। हिमाचल में गरीब लोगों को सस्ते राशन के डिपुओं में मिलने वाले राशन को हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का कर्मचारी ही डकार गया। यह राशन राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम से सस्ते राशन के डिपो के लिए निकला था, लेकिन बीच रास्ते से ही यह गायब हो गया। इस मामले में अब विभाग ने गोदाम इंचार्ज पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना कर्मचारी को लगाया है।

गोदाम इंचार्ज पर लगी हिमाचल की अब तक की सबसे बड़ी पेनल्टी

दरअसल जिला कांगड़ा में हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के देहरा डिपो से राशन गायब करने के मामले में विभाग ने गोदाम इंचार्ज पर 72 लाख रुपए का जुर्माना ठोका है। जब विभाग ने इस मामले की जांच की तो पाया कि यह राशन गोदाम इंचार्ज की मिलीभगत से गायब हुआ है। जिस पर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। माना जा रहा है कि हिमाचल में यह पहला मामला है जब राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के किसी कर्मचारी को इतनी बड़ी पेनल्टी लगाई गई है।

102 राशन डिपो में नहीं पहुंचा था राशन

बता दें कि हिमाचल सरकार की ओर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्ड धारकों को उचित मूल्यों की दुकानों में सस्ती दरों पर राशन दिया जाता है। बीते माह भी राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के देहरा डिपो से क्षेत्र के 102 उचित मूल्य की दुकानों के लिए राशन भेजा गया, लेकिन यह राशन राशन डिपुओं तक पहुंचा ही नहीं। यह भी पढ़ें: हिमाचल पहुंचा मानसून खत्म हुआ इंतजार: 6 दिनों तक लगातार होगी बारिश

रजिस्टर में एंट्री तो कर दी, लेकिन डिपो को नहीं दिया सामान

मामला ध्यान में आने के बाद राज्य नागरिक आपूर्ति निगम और हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हरकत में आया और मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि देहरा डिपो में राशन भेजने की रजिस्टर में एंट्री है, लेकिन फिर भी राशन उचित मूल्यों की दुकानों पर नहीं पहुंचा। यह भी पढ़ें: 10 हजार रुपए में नया फोन चाहिए: ये रहा सबसे बेस्ट ऑप्शन, 108MP Camera

निदेशालय के आदेश पर किया जुर्माना

जांच के बाद विभाग ने देहरा गोदाम इंचार्ज को धर्मशाला मुख्यालय भेज दिया। इस पुरे मामले की जांच के बाद अब निदेशालय से प्राप्त आदेशों के तहत संबंधित गोदाम इंचार्ज को 72 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका गया है। जुर्माना ना भरने की सूरत में गोदाम इंचार्ज पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह भी पढ़ें: जियो के बाद एयरटेल का रिचार्ज भी हुआ महंगा: यहां देखें नई रेट लिस्ट मामले की पुष्टि करते हुए खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कांगड़ा के जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम ने बताया कि देहरा डिपो से राशन गायब होने के मामले में जांच पूरी हो गई है। आरोपी गोदाम इंचार्ज को 72 लाख रुपए का जुर्माना किया गया है।

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख