#अपराध

May 18, 2026

हिमाचल : चरस की बड़ी डील करने निकले दो यार, किसी ने दे दी पुलिस को खबर- पहुंचे जेल

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की बड़ी कार्रवाई

शेयर करें:

4 kilogram two charas smugglers bolero seized himachal police bilaspur

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नम्होल क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो गाड़ी से 4 किलो चरस बरामद की है।

4 किलो चरस बरामद

मामले में पुलिस टीम ने कुल्लू जिले के दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बोलेरो गाड़ी कुल्लू से शिमला की ओर जा रही थी।

यह भी पढ़ें- सड़क निर्माण में देरी पर सुक्खू सरकार का एक्शन : अब एक ठेकेदार को नहीं मिलेंगे 2 से ज्यादा काम

पुलिस को मिली गुप्त सूचना

जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी नम्होल की टीम ब्रह्मपुखर क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध बोलेरो गाड़ी में नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा है।

बोलेरो से मिली चरस

सूचना के आधार पर पुलिस ने नम्होल क्षेत्र में नाकाबंदी कर बोलेरो गाड़ी नंबर HP92A-2192 को जांच के लिए रोका। पुलिस टीम ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से कुल 4 किलो चरस बरामद हुई।

यह भी पढ़ें : 'सुक्खू सरकार के दावों की खुली पोल' : नहीं हुआ पुरुषों का बच्चेदानी ऑपरेशन, RTI में खुलासा

आरोपियों की पहचान

बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी कुल्लू जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-

  • मदन लाल (32) निवासी रूबा, आनी
  • धनी राम (52) निवासी जलैहर, निरमंड

यह भी पढ़ें : IGMC के डॉक्टरों का कमाल : आंख में घुसी थी लकड़ी, ऑपरेशन कर बचाई 5 वर्षीय मासूम की रोशनी

कहां से लाए थे खेप?

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बरमाणा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में चरस कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई प्रदेश के किस क्षेत्र में की जानी थी। साथ ही आरोपियों के नेटवर्क और संभावित अन्य साथियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।


4 kg hashish recovered from vehicle 2 smugglers from kullu arrested

नशे के खिलाफ सख्त अभियान

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में कल से बदलेगा मौसम : अगले 3 दिन बारिश, तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने के आसार

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख