#अपराध

November 7, 2024

हिमाचल : चार साल का मासूम हुआ अनाथ, पहले पिता और अब चल बसी मां

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के शाहपुर क्षेत्र में 29 वर्षीय महिला की शव फंदे से लटका हुआ मिला है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

फंदे से लटका मिला महिला का शव

बताया जा रहा है कि बीते अगस्त महीने में महिला के पति की ट्रैक्टर हादसे में दर्दनाक मौत हुई थी। अब महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। मृतका अपने पीछे चार साल का बेटा छोड़ गई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : बच्चों को छोड़कर घर लौट रहा था पिता, गहरी खाई में गिरी कार

4 साल का मासूम ढूंढ रहा मां

आपको बता दें कि मामला शाहपुर के सिहुंआ गांव से सामने आया है। महिला की मौत के बाद चार साल के मासूम बच्चे का आंखें मां को ढूंढ रही हैं। फिलहाल, महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दो महीने पहले हुई थी पति की मौत

मृतका की पहचान 29 वर्षीय वर्षा के रूप में हुई है। वर्षा के पति मुनीत कुमार की मौत ट्रैक्टर के गहरी खाई में गिरने के कारण हुई थी। करीब ढाई महीनों में घर पर दो लोग की मौत हो जाने से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : अंग्रेजी टीचर की काली करतूत, क्लास में छात्रा के साथ की गंदी हरकत

क्या हुआ वर्षा के साथ?

मामले की पुष्टि करते हुए शाहपुर थाना प्रभारी करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि अभी महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम ने परिजनों और आसपास के लोगों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। महिला की मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल, मामले में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख