#अपराध

August 7, 2024

किराए के कमरे में रहती थी ज्योति, निगल लिया ज.हर, पसरा मातम

शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में एक युवती द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय ज्योति ठाकुर के रूप में हुई है- जो कि सिरमौर जिला की रहने वाली थी। ज्योति यहां सोलन शहर में किराए के मकान में रहती थी।

घर से ऑनलाइन काम करती थी ज्योति

बताया जा रहा है कि ज्योति कमरे में अकेली रहती थी। वो एक कंपनी के लिए घर से ही ऑनलाइन काम करती थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: फैल रही पीलिया की बीमारी, जानिए क्या है लक्षण- कैसे करें बचाव शुरुआती जांच में मृतका के शरीर परो कोई चोट या खरोंच के निशान नहीं मिला है। फिलहाल, पुलिस टीम ने शव की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर पोस्टमार्टम करवा लिया है और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

जहरीले पदार्थ का किया सेवन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्रीय अस्पताल के डॉक्टरों ने पुलिस को मामले की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि धोबी घाट से एक युवती को जहरीला पदार्थ खाने के मामले में अस्पताल लाया गया था। मगर उसकी मौत हो चुकी थी। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। यह भी पढ़ें: सतलुज किनारे मिला इंजीनियर सिद्धार्थ का श.व, DNA टेस्ट से हुई पहचान

किसी पर शक नहीं किया जाहिर

पुलिस टीम ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। परिजनों ने अभी तक किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। डॉक्टरों का कहना है कि ज्योति की मौत जहरीला पदार्थ खाने के कारण हुई है।

किराए के कमरे में रहती थी ज्योति

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा मृतका के कमरे का निरीक्षण किया गया है। जहां उसने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। पुलिस टीम मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। मामले में पुलिस टीम द्वारा BNS की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख