#अपराध

October 1, 2024

हिमाचल : कमरे में अकेला सोया था हर्ष, सुबह दरवाजे खोलते ही मची चीख-पुकार

शेयर करें:

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवक की मौत के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय हर्ष कुमार के रूप में हुई है- जो कि छत्र गांव का रहने वाला था।

कमरे में सोने गया था हर्ष

बताया जा रहा है कि हर्ष रात को अपने कमरे में सोया हुआ था। जबकि, उसकी गर्भवती पत्नी उसकी मां के साथ सोई हुई थी। सुबह परिजनों ने जैसे ही दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने हर्ष को अचेत अवस्था में पड़े हुए देखा। यह भी पढ़ें: हिमाचल: 50 साल बाद चूड़धार में होगा शांद महायज्ञ, 5 क्विंटल फूल से सजेगा मंदिर

सास के साथ सो गई बहू

जानकारी के अनुसार, हर्ष शाम को अपने कमरे में सोने चला गया था और उसकी पत्नी अपनी सास के साथ सो गई। सुबह जब हर्ष की मां ने हर्ष के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो मौके पर शोर मच गया।

कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा था हर्ष

वहीं, शोर सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो हर्ष अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। इसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में घुमारवीं अस्पताल ले गए। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें: 15 महीने में 3 करोड़ का लेनदेन- शशि महात्मा से पुलिस ने उगलवाए कई राज

कैसे हुई हर्ष की मौत?

उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की पुष्टि करते हुए भराड़ी पुलिस थाना के प्रभारी देवानंद ने बताया कि पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, हर्ष की मौत के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख