बिलासपुर। हिमाचल के बिलासपुर जिला में एक 24 साल के युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। यह युवक टैंट लगाने का काम करता था और अपने परिवार की आर्थिकी बढ़ाने में सहायता करता था। युवक की इस तरह से हुर्इ्र मौत ने उसके परिजनों को गहरे सदमें में डाल दिया है।
दुकान में लगाया फंदा
बताया जा रहा है कि युवक घर से काम पर निकला था और दुकान के अंदर फंदे पर लटका हुआ मिला। युवक ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय विक्रम मिश्रा पुत्र नारायण दास के रूप में हुई है। जो झंडुता थाना के अंतर्गत आने वाले जमली बडोल देवी गांव का रहने वाला था।
दोनों भाई मिलकर करते थे टैंट लगाने का काम
बताया जा रहा है कि दोनों भाई मिलकर टैंट लगाने का काम करते थे। बीते रोज जब विक्रम का भाइ टैंट के कार्य से दुकान पर पहुंचा तो उसने विक्रम को फंदे पर झूलते पाया। युवक ने तुरंत ही आसपास के लोगांे को बुलाया और भाई को फंदे से उतार कर एम्स बिलासपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने कब्जे में लिया शव
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर युवक ने फंदा क्यों लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के कांगड़ा में हुआ भूकंप, तीन बार डोली धरती; क्या आपने महसूस किए झटके
पुलिस कर रही मामले की जांच
मामले कि पुष्टि करते हुए डीएसपी बिलासपुर मनीष चौधरी ने कहा कि मामले को दर्ज कर पुलिस थाना झंडूता की टीम ने आगामी जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आत्महत्या का कारण सामने आएगा।
हमीरपुर के बड़सर में युवक ने लगाया फंदा
इसी तरह से हमीरपुर जिला के बड़सर में भी एक 25 वर्षीय युवक ने फंदा लगा लिया है। मृतक युवक अभिलाष पुत्र सुशील कुमार मधुबन बिहार सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। युवक ने बड़सर बाजार में किराये के कमरे में रहकर एक टैंट मालिक के पास दिहाड़ी लगाता था। गुरुवार रात को युवक ने खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया।
दिहाड़ी लगाता था युवक
सुह उसके साथ काम करने वाले युवक जब उसके कमरे में पहुंचे तो अभिलाष को फंदे पर लटकते हुए पाया। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।