#अपराध
March 3, 2026
हिमाचल BREAKING : पिता ने मा.र डाला ढाई साल का मासूम बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद संगीन और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सालोगड़ा के साथ बालूघाटी में एक पिता ने अपने ढाई साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति बच्चे का सौतेला पिता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
आपको बता दें कि हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब आरोपी मासूम की लाश को दबाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान किसी ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया और उसके कांड का पूरा राज खुल गया।
फिलहाल, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राज बहादुर के रूप में हुई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।