राजनीति

#अपराध

November 6, 2024

हिमाचल- ड्यूटी से वापिस लौटी मां को ऐसी हालत में मिली बेटी, अब नहीं संभल पा रही

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

17 years old girl home duty mother chamba himachal pradesh
चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। जिले की द्रड्डा पंचायत में एक नाबालिग लड़की ने फंदा लगाकर जान दे दी है। घटना के वक्त लड़की अपने घर पर अकेली थी। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

घर पर अकेली थी लड़की

बताया जा रहा है कि सबसे पहले लड़की को फंदे से लटका हुआ उसकी मां ने देखा। मां के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर फिर बाकी लोग मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें : हिमाचल में पाकिस्तान से आया फोन- हेलो मैं CBI ऑफिसर बोल रहा हूं, आपका बेटा…

फंदे से लटकी मिली

मिली जानकारी के अनुसार, घटना द्रड्डा पंचायत के परिहार गांव से सामने आई है। घटना के वक्त लड़की मां ड्यूटी पर गई हुई थी और लड़की घर पर अकेली थी। शाम को जब उसकी मां ड्यूटी से घर लौटी तो उसने देखा कि उसकी बेटी ने कमरे में पंखे की कुंडी से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

ड्यूटी पर गई थी मां

बेटी को फंदे से लटका देख मां जोर से चीखने-चिल्लाने लगी। घर से चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पुहंचे। लोगों ने लड़की को फंदे से उतार कर CHC बाथरी पहुंचाया- जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें : हिमाचली बंदा इंस्टाग्राम पर चला था बकरियां खरीदने, राजस्थान पहुंचकर हुआ कंगाल
क्यों किया लड़की ने ऐसा?
मृतका की उम्र 17 साल बताई जा रही है। बेटी की मौत के बाद से मां का रो-रो कर बुरा हाल है। लड़की ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों के बयाम कलमबद्ध कर लिए हैं। यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने शुरू की नई स्कीम- हर महीने खाते में आएंगे हजार रुपए, यहां जानिए मामले की पुष्टि करते हुए SP चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने घटना की रिपोर्ट रोजनामचे में डालकर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। मगर लड़की की मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख