राजनीति

#अपराध

November 26, 2024

हिमाचल : पढ़ाई के तनाव ने छीन लिया लाडला बेटा, काम पर गए थे माता-पिता

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

16 years old boy study stress chamunda colony solan himachal pradesh
सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक 16 साल के किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। किशोर ने ये खौफनाक कदम अपने घर पर ही उठाया है। किशोर 11वीं कक्षा का छात्रा था और अपने माता-पिता के साथ किराए के घर में रहता था।

16 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या

शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि किशोर ने पढ़ाई के तनाव के चलते आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया है। मृतक की पहचान अक्षित कुमार के रूप में हुई है- जो कि चामुंडा कॉलोनी में रहता था। यह भी पढ़ें : हिमाचल : महिला प्रधान से दो सगे भाइयों ने की मारपीट, उप प्रधान को भी पीटा

घर पर अकेला था अक्षित

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीते कल की है। घटना के समय अक्षित घर पर अकेला था। अक्षित के माता-पिता काम पर गए हुए थे। जैसे ही वो काम से वापस घर लौटे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने अक्षित को फंदे पर लटका हुआ पाया- जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

काम पर गए थे माता-पिता

वहीं, परिजनों का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को फंदे से नीचे उतारकर शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भेज दिया। यह भी पढ़ें : हिमाचल : घास लेने गई थी मां, चूल्हे की चिंगारी में झुलसी बेटी- IGMC में तोड़ा दम

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

शुरुआती जांच में पुलिस टीम के मृतक के गले पर फंदे के निशान मिले हैं। जबकि, उसके शरीर पर अन्य किसी तरह की चोट का कोई निशान नहीं मिला है। इसके अलावा पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस टीम ने मृतक के गले में पड़ी रस्सी को कब्जे में ले लिया है। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं।

हफ्ते से नहीं गया था स्कूल

परिजनों का कहना है कि कुछ समय से अक्षित पढ़ाई के कारण मानसिक तनाव में था। उन्होंने बताया कि पिछले करीब 7-8 दिन से अक्षित स्कूल भी नहीं जा रहा था। मगर उन्हें नहीं पता था कि वो ऐसा कुछ कर लेगा। बेटे की मौत के बाद मां-बाप सदमे में हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल में मिली व्यक्ति की देह, पड़ चुके थे कीड़े- परिवार का नहीं चला पता

पढ़ाई के कारण था तनाव

मामले की पुष्टि करते हुए सोलन पुलिस के अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लगा रहा है। मगर मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

बच्चों में बढ़ रहा तनाव

विदित रहे कि, बच्चों में बढ़ता तनाव आज एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। इसका कारण विभिन्न शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक दबाव हो सकते हैं। बच्चों पर पढ़ाई, प्रतिस्पर्धा, परिवार की उम्मीदों और सोशल मीडिया के प्रभाव का असर गहराई तक पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बच्चों पर पढ़ाई का बढ़ता बोझ आज की शिक्षा प्रणाली और समाज की अपेक्षाओं का परिणाम है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख