#अपराध

October 10, 2024

हिमाचल : परिजनों को घर में लट*की मिली बेटी, 15 साल थी उम्र

शेयर करें:

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के एक गांव में 15 साल की नाबालिग लड़की ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

15 वर्षीय लड़की ने की आत्महत्या

बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम लड़की के परिजन घर के कामों में व्यस्त थे। इसी बीच उन्होंने देखा कि उनकी बेटी कहीं दिखाई नहीं दे रही है। इसी के चलते परिजनों उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। यह भी पढ़ें : हिमाचल : बजरी लेकर जा रहा ट्रैक्टर बीच सड़क पलटा, नीचे आ गए तीन लोग

घर पर फंदे से लटकी मिली

इसके बाद उन्होंने उसे घर में ढूंढना शुरू कर दिया। इसी दौरान उन्हें उनकी बेटी घर में फंदे से लटकी हुई दिखाई दी। ये देखकर मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी घर पर एकत्रित हो गए।

परिवार में मची चीख-पुकार

परिजन तुरंत लड़की को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत के बाद से माता-पिता बेसुध हो गए हैं। वहीं, सूचना मिलते ही मौत पर पहुंची पुलिस टीम ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर CHC घुमारवीं में पोस्टमार्टम करवाया और फिर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। यह भी पढ़ें : हिमाचल : मजदूरी का काम करता था लाल, घर की छत से गिर गया मामले की पुष्टि करते हुए DSP घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस टीम ने मृतका के कमरे की तलाशी भी ली है- वहां पर भी अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है।

क्यों की नाबालिगा ने आत्महत्या?

शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। मगर ये पता नहीं चल पाया है कि लड़की ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया। लड़की की मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा परिजनों और आसपास के लोगों के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख