#अपराध

September 27, 2024

हिमाचल : बस स्टेंड पर मिला गुमशुदा बच्चा, 15 साल बता रहा अपनी उम्र

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को न्यू बस स्टेंड से एक गुमशुदा बच्चा मिला है। बच्चे की पहचान अर्शदीप के रूप में हुई है- जो कि अपनी उम्र 15 साल बता रहा है। बच्चा चाइल्ड हेल्पलाइन के ऑफिस में है।

बस स्टेंड पर मिला गुमशुदा बच्चा

बताया जा रहा है कि चाइलड हेल्पलाइन को बीती 25 सितंबर को रात करीब 10.30 बजे चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर फोन आया। मौके पर ही चाइल्ड हेल्पलाइन टीम कॉलर द्वारा बताए गए पते पर पहुंची। यहां पुलिस ने बस स्टेंड पर एक बच्चे को लावारिस पाया। यह भी पढ़ें: हिमाचल : एक साथ कुएं में डूब गए थे पति-पत्नी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

कांगड़ा का अर्शदीप ऊना में मिला

इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम बच्चे को ऑफिस ले आई। ऑफिस में बच्चे की काउंसलिंग की गई तो बच्चे ने बताया कि वह जिला कांगड़ा के नैहरनपुखर के पास दयाल गांव का रहने वाला है। इस पर फिर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने उसके गांव के प्रधान को फोन किया। प्रधान द्वारा पता चला कि इसके पिता कहीं पंजाब में नौकरी करते हैं और यह बच्चा अपनी मां के साथ रहता है। फिर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम द्वारा इस बच्चे के पिता का फोन नंबर पता किया गया। यह भी पढ़ें: CM सुक्खू के करीबी CPS ने मंत्री विक्रमादित्य को दे डाली ऐसी नसीहत, जानें

बेटे की खबर सुनकर पिता हुआ गदगद

टीम ने फोन कर व्यक्ति को बताया कि उसका बच्चा चाइल्ड हेल्पलाइन ऑफिस में है। बेटे की मिलने की खबर सुनकर पिता गदगद हो गया। आज बच्चे को उसके पिता को चाइल्ड वैल्फेयर कमेटी के द्वारा सुपुर्द किया जाएगा।

तीसरी बार घर से लापता हुआ मनू

आपको बता दें कि हाल ही में ऐसा एक मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से सामने आया था। जो कि अपने आप में कई सवाल खड़े करता है और साथ ही बेहद चिंताजनक भी है। दरअसल, यहां एक 15 साल का किशोर तीसरी बार घर से लापता हो गया है। लापता किशोर की पहचान 15 वर्षीय मनू कुमार के रूप में हुई है- जो कि खुंडियां के अंबाडा गांव का रहने वाला है। यह भी पढ़ें: NIT हमीरपुर में सहपाठी ने वीडियो कॉल कर छात्रा से की बदसलूकी, हुआ निष्कासित मनू के पिता रमेश चंद ने बताया कि मनू पिछले तीन दिन से घर से लापता है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सभी रिश्तेदारों और जान-पहचान के लोगों से उसके बारे में पूछा गया है, लेकिन वो किसी के भी घर नहीं है।

नहीं मिल पाया कोई सुराग

मनू के पिता ने बताया कि इससे पहले भी मनू दो बार घर से लापता हुआ था, लेकिन उस वक्त उसे ढूंढ कर ले आए थे। उन्होंने बताया कि मनू एक बार साल 2022 में और दूसरी बार साल 2023 में घर से लापता हुआ था। उस दौरान एक बार उसे ज्वालामुखी बस स्टेंड और एक बार नादौन बस स्टेंड से पकड़ा गया था। अब एक बार फिर वो कहीं चला गया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख