चंबा। हिमाचल प्रदेश में एक ओर जहां बेरोजगारी की दर लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं, प्रदेश के कई स्थानों के संस्थानों पर स्टाफ की कमी ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। हाल-ए-सूरत तो ये है कि कई ऑफिस में तो स्टाफ का चेहरा तक नसीब नहीं होता। विकास कार्य की गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिेए कोई साधन नहीं बचा है।
खाली पड़े हैं तहसीलदार के पद
व्यवस्था परिवर्तन का ऐसा ही नमूना देखने को मिला है चंबा जिला के सलूणी क्षेत्र से। जहां ना तो ऑफिस में तहसीलदार के पद पर कोई तैनाती है और ना ही नायब तहसीलदार। ऑफिस की कुर्सी लंबे समय में केवल धूल फांक रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सस्ते राशन में कोई कटौती नहीं, जानें कितना मिलेगा आटा-चावल
अनशन पर समाजसेवी अंजू धीमान
इसी कड़ी में समाजसेवी अंजू धीमान ने सलूणी उपमंडल में रिक्त तहसीलदार और नायब तहसीलदार के पद भरने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय के बाहर अनशन शुरू कर दिया है। लोगों को आ रही समस्या को देखते हुए अंजू धीमान ने लोगों को जागरूक करते हुए सरकार और विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला है।
अचानक बिगड़ गई तबीयत
इस दौरान उनकी तबीयत भी बिगड़ गई है। स्वास्थ्य विभाग निरीक्षण के लिए अनशन स्थल पर पहुंचा- जिसमें पाया गया कि अंजू धीमान का शुगर लेवल कम हो गया है और उन्हें अनशन तोड़ने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : एक साथ गांव से किसी काम के लिए निकले दो यार, नाले में गिर गई कार
अंजू धीमान को मिला समर्थन
आपको बता दें कि समाजसेवी अंजू धीमान सूलणी उपमंडल में तहसीलदार व नायब तहसीलदार के रिक्त पद को भरने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठी हुई हैं। अंजू धीमान के अनशन पर बैठने वाले कदम को सही ठहराते हुए पंचायत प्रतिनिधियों और कई राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने उनका समर्थन किया है।
किया जाएगा चक्का जाम
वहीं, अब शिव शक्ती यूथ क्लब डलहोजी ने भी अंजू धीमान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ये पद नहीं भरे जाते तो चक्का जाम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर बैठे मोटी कमाई करने चला था युवक, लगा 50.15 लाख का चूना
काफी समय से खाली पड़े हैं पद
अंजू धीमान ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने से ये पद खाली पड़े हुए हैं। जिस कारण लगभग 22 पंचायतों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां प्रशासन की ओर से वेकल्पिक व्यवस्था की गई है। मगर उससे समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
कब तक जारी रहेगा अनशन?
अंजू ने कहा कि इस मुद्दे के बारे में कई बार प्रशासन और सरकार को अवगत करवाया गया है, लेकिन फिर भी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक तहसीलदार व नायब तहसीलदार के खाली पद नहीं भरे जाएंगे तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : फिर भड़के कर्मचारी, बोले- जो मिला है, वह काफी नहीं, अभी लंबी है लिस्ट
कौन हैं अंजू धीमान?
विदित रहे कि समाजसेवी अंजू धीमान सलूणी क्षेत्र से संबंध रखती हैं। अंजू धीमान अक्सर स्थानीय लोगों की समस्याओं के लिए प्रशासन और सरकार को अवगत करवाती हुई नजर आती हैं। वहीं, अब एक बार फिर अंजू धीमान अनशन पर बैठ कर सलूणी क्षेत्र के रिक्त पड़े तहसीलदार व नायब तहसीलदार पद भरने के लिए लड़ाई लड़ रही हैं।