#अव्यवस्था

August 8, 2024

टांडा मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में शौचालय के पानी का इस्तेमाल, स्वास्थ्य से खिलवाड़

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। या यूं कहें कि टांडा मेडिकल कॉलेज में लोगों और मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है तो शायद गलत नहीं होगा। टांडा मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में शौचालय के पानी का इस्तेमाल हो रहा है। यह हम नहंी कह रहे, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो बता रहा है।

शौचालय के नल से पाईप लगाकर कैंटीन में पहुंचाया पानी

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें मेडिकल कॉलेज टांडा की कैंटीन में शौचालय से पाईप लगाकर पानी भरा जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में शौचालय के नल से पाईप लगाई गई है और उसका पानी कैंटीन में ले जाया गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें: ITI में दाखिला लेने आई थी तमन्ना, कमरे में लट.की मिली, पिता ने मकान मालिक पर…

मरीजों और लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़

अब सवाल यह उठता है कि अगर कैंटीन में शौचालय के पानी से खाना बनाया जा रहा है तो फिर यह सीधे सीधे लोगों और मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है। प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल से इस तरह का वीडियो वायरल होना अपने आप में बड़े शर्म की बात है और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का दम भरने वाली सुक्खू सरकार के लिए एक आईना है। यह भी पढ़ें: 23 साल की रचना- एक साल पहले बनी थी दुल्हन, आज अर्थी सजाने को ना घर बचा ना गांव

प्रबंधन बोला फर्श साफ करने के लिए लगाई थी पाइप

बता दें कि टांडा मेडिकल कॉलेज में पिछले तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है। जिसके चलते ही शायद कैंटीन में शौचालय से पानी पहुंचाया जा रहा था। हालांकि इस सारे मामले पर टांडा मेडिकल कॉलेज ने भी अपनी सफाई दी है। यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार ने बुझा दिया एक घर का चिराग, जवान बेटे की देह देख बेसुध हुए माता-पिता टांडा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि शौचालय के इस पानी का इस्तेमाल केवल कैंटीन के फर्श को धोने के लिए किया जा रहा था। इस पानी का इस्तेमाल कैंटीन में किसी तरह के खाने में नहीं हो रहा था। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि अगर तीन दिन से अस्पताल में पानी नहीं आ रहा था तो कैंटीन में खाना बनाने के लिए पानी कहां से लाया जा रहा था।

पहले भी होती आई है पानी की दिक्कत

टांडा मेडिकल कॉलेज में पानी की समस्या कोई नई नहीं है। इससे पहले भी कई बार टांडा में पानी की दिक्कत आ चुकी है। पानी की कमी के चलते ही कई बार अस्पतालों में मरीजों के ऑपरेशन तक नहीं हो पाते हैं। कई मरीज तो घर से ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती भी हो जाते हैं, लेकिन बाद में पानी ना होने के चलते उनके ऑपरेशन को आगे खिसका दिया जाता रहा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख