#अव्यवस्था

June 22, 2026

हिमाचल: ड्यूटी के दौरान 'दरोगा जी' ले रहे थे मजे! SP ने चलाया डंडा- कर दिया सस्पेंड

थानों के कामकाज पर पुलिस की पैनी नजर

शेयर करें:

himachal shimla SHO Suspended

शिमला। पुलिस विभाग हमेशा लोगों की सुरक्षा और मदद के लिए तत्पर रहता है, लेकिन जब जिम्मेदारी निभाने में ही लापरवाही सामने आए तो सवाल उठना लाजमी है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला से सामने आया है, जहां ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में न्यू शिमला थाना के SHO को निलंबित कर दिया गया है।

ढिलाई पर अब नहीं मिलेगी छूट

पुलिस विभाग की ओर से लगातार सभी थानों और चौकियों के कामकाज की समीक्षा की जा रही है। इसी दौरान सामने आई लापरवाही के बाद न्यू शिमला थाना प्रभारी पर यह कार्रवाई की गई है। विभाग ने साफ किया है कि पुलिस की कार्यप्रणाली में किसी भी तरह की ढिलाई को अब नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : एडमिट कार्ड में मिला फर्जी सेंटर, छात्रा नहीं दे सकी NEET परीक्षा- एक साल बर्बाद

काम में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त 

SSP गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग का मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर और समय पर सेवाएं देना है। जनता से जुड़े मामलों, शिकायतों और जांच प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और प्रोफेशनल तरीके से निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

थानों के कामकाज पर पुलिस की पैनी नजर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, थानों और चौकियों में लंबित मामलों की भी लगातार जांच की जा रही है। पुराने मामलों, शिकायतों और जांचाधीन प्रकरणों की रिपोर्ट ली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं किसी स्तर पर काम में लापरवाही तो नहीं हो रही।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : नई बाइक बनी काल, घर से कुछ ही दूरी पर ट्रक से टकराई, 22 वर्षीय युवक की मौ.त

लापरवाही पर लगातार हो रहा एक्शन

बता दें कि इससे पहले भी शिमला पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और ड्यूटी में कोताही को लेकर कई अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। टिक्कर चौकी प्रभारी समेत कुछ अन्य पुलिस कर्मचारियों पर भी विभागीय कार्रवाई की गई थी। कई मामलों में अभी जांच चल रही है।

कामकाज सुचारू रखने के लिए नए निर्देश

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पुलिस व्यवस्था को प्रभावित होने से बचाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी व्यवस्था को लेकर भी सख्ती बरती जा रही है। एक समय में जरूरत से ज्यादा कर्मचारियों के छुट्टी पर जाने पर रोक लगाई गई है, ताकि थानों और चौकियों में कामकाज सुचारू रूप से चलता रहे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल सचिवालय की महिला कर्मचारी की ह*त्या- बेटे ने डंडे से पी.टा, पुलिस ने किया अरेस्ट

जिम्मेदारी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

SSP गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग को और ज्यादा जवाबदेह और मजबूत बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के काम की नियमित समीक्षा जारी रहेगी। जो भी कर्मचारी या अधिकारी अपनी करेगा, उसके खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख