#अव्यवस्था

April 23, 2026

हिमाचल में सड़क को लेकर बवाल : पूर्व मंत्री का बेटा PWD अधिकारी पर जमकर बरसा, वीडियो वायरल

अधिकारियों पर लापरवाही के जड़े आरोप

शेयर करें:

EX MINISTER BJP SON PWD OFFICIAL CLASH ROAD DHARAMPUR MANDI HP GOVERNMENT

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के पास एक निर्माण कार्य ने बड़ी समस्या खड़ी कर दी है।  धर्मपुर क्षेत्र में कैंची मोड़ पर सड़क किनारे बन रही क्रेट वॉल के चलते मुख्य मार्ग का हिस्सा धंस गया- जिससे सरकाघाट-धर्मपुर सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।

हिमाचल में सड़क को लेकर बवाल 

स्थानीय लोगों के अनुसार, एक निजी मकान के निर्माण के लिए सड़क किनारे क्रेट वॉल तैयार की जा रही थी। इसी दौरान नींव की खुदाई से सड़क को सहारा देने वाला हिस्सा कमजोर हो गया और अचानक धंस गया। देखते ही देखते सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पत्नी से तंग आकर ट्रेन के सामने कूदा युवक, ससुराल पक्ष पर भी गंभीर आरोप- FIR दर्ज

PWD कार्यालय में पहुंचे भाजपा नेता

मामले को लेकर पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे और भाजपा नेता रजत ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (XEN) के कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि सड़क पिछले दो दिनों से बाधित है, लेकिन अब तक विभाग ने क्या ठोस कार्रवाई की है और जिम्मेदारों पर केस दर्ज क्यों नहीं हुआ।

PWD अधिकारी पर जमकर बरसा

अधिशासी अभियंता ने जवाब देते हुए कहा कि पुलिस को शिकायत दे दी गई है और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कर दी गई है। हालांकि, यह जवाब भाजपा नेता को संतोषजनक नहीं लगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में प्यार और त्याग की मिसाल बनी पत्नी- पति को दान की किडनी, सफल हुई पहली रोबोटिक सर्जरी

लोग परेशान, दफ्तर में बैठे अधिकारी...

उन्होंने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि दफ्तर से कुछ ही दूरी पर सड़क बंद है और लोग परेशान हैं। मगर अधिकारी मौके पर जाने के बजाय दफ्तर में बैठे हैं।

 

PWD officer and BJP leader clash

फंड के दुरुपयोग का आरोप

रजत ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र से आए विकास कार्यों के फंड का सही उपयोग नहीं हो रहा और कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द सड़क बहाल नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। साथ ही सरकार बदलने पर पूरे मामले की जांच कराने की बात भी कही।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने खोया ईमानदार हेड कांस्टेबल : तीन दिन पहले ही ली थी थाने से छुट्टी, PGI में तोड़ा दम

नेता क वीडियो हुआ वायरल

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नेता और अधिकारी के बीच तीखी बहस देखी जा सकती है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल, प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और सड़क को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख