सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति अब केवल सामाजिक और कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं रही, बल्कि यह सीधे तौर पर जानलेवा बीमारियों को जन्म दे रही है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट ने सबको हैरान कर दिया है।

15 से 18 वर्ष के युवा HIV संक्रमित

रिपोर्ट में बताया गया है कि नशे के लिए एक ही सिरिंज का बार-बार और सामूहिक इस्तेमाल अब युवाओं को HIV जैसी गंभीर बीमारी की ओर धकेल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, सोलन जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के करीब पांच प्रतिशत युवा HIV संक्रमित पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ‘जीना नहीं चाहता’ लिख डॉक्टर हुआ लापता : रातभर चला सर्च ऑपरेशन, सुबह मिली...

लड़के ही नहीं लड़कियां भी शामिल

चिंता की बात यह है कि इनमें केवल लड़के ही नहीं, बल्कि कुछ लड़कियां भी शामिल हैं। इतनी कम उम्र में इस तरह की बीमारी का सामने आना स्वास्थ्य महकमे के साथ-साथ समाज के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है।

9 महीनों में 72 नए मामले

स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड बताते हैं कि अप्रैल से दिसंबर के बीच जिले में 72 नए HIV पॉजिटिव मामले सामने आए, जबकि इससे पहले जनवरी 2024 से मार्च 2025 तक 105 मामले दर्ज किए गए थे। लगातार सामने आ रहे ये आंकड़े इस बात की ओर इशारा करते हैं कि समस्या अभी थमी नहीं है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के पहाड़ों में बर्फबारी : निचले इलाकों में धूप, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम

आंकड़े डरा रहे

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ और परवाणू जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले कुछ प्रवासी श्रमिक भी HIV पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। चिकित्सकों का मानना है कि नशे की लत, असुरक्षित यौन संबंध और स्वास्थ्य जांच से दूरी इसकी बड़ी वजह हो सकती है।

कम उम्र में नशा, बढ़ता खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कई बच्चे बेहद कम उम्र में ही नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। इंजेक्शन के माध्यम से नशा करने के दौरान एक ही सिरिंज को कई लोग इस्तेमाल कर लेते हैं। यही लापरवाही एचआईवी संक्रमण का सबसे बड़ा कारण बन रही है। अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा एक ही सिरिंज के प्रयोग से संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पकड़ा चीनी पुलिसवाला : 5 महीने से बिना विजा रह रहा, नेपाल के रास्ते घुसा

स्वास्थ्य विभाग की चिंता और प्रयास

कम उम्र के बच्चों में एचआईवी के लक्षण सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है। वर्ष 2025 में जिला स्वास्थ्य विभाग ने युद्ध स्तर पर एचआईवी टेस्टिंग अभियान चलाया था। इसके साथ ही गांव-गांव जाकर लोगों को एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष शिविर भी आयोजित किए गए।

 

विभाग का दावा है कि यह अभियान अभी भी जारी है और लोगों को लगातार नशे से दूर रहने, सिरिंज का इस्तेमाल न करने और असुरक्षित यौन संबंधों से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बस हाद.सा : कंडक्टर ने पुलिस से फोन पर मांगी मदद, कई लोगों की थमीं सांसें- रेस्क्यू जारी

समाज के लिए चेतावनी

यह स्थिति केवल प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर परिवार, स्कूल और समाज समय रहते बच्चों और युवाओं पर ध्यान नहीं देगा, तो आने वाले समय में हालात और भी भयावह हो सकते हैं। नशे की लत और इससे जुड़ी बीमारियां अब सोलन के भविष्य पर सवाल खड़े कर रही हैं।

लोगों को किया जा रहा जागरूक

जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन अजय ठाकुर ने बताया कि HIV एड्स को रोकने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। जिले में आए दिन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और लोगों को HIV के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : HRTC ने दी राहत : बस में बिना हिम कार्ड के भी मिलेगी छूट, लगेगा आधा किराया

क्या हैं HIV के लक्षण?

इन लक्षणों को इग्नोर ना करें, ये HIV के लक्षण हो सकते हैं। जैसे कि-

  • थकान
  • बुखार
  • मांसपेशियों में दर्द
  • रात का पसीना
  • गला खराब होना
  • मुंह में छाले होना

यह भी पढ़ें : BREAKING : HRTC बस गहरी खाई में गिरी, उड़े परखच्चे- कई लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी

HIV होने के कारण

HIV इन कारणों से होता है-

  • संक्रमित सुई या सिरिंज इस्तेमाल करना
  • असुरक्षित यौन संबंध
  • संक्रमित रक्त
  • टैटू बनाने वाली एक ही नीडल को साझा करना

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें