कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं सबसे चिंता की बात यह है कि अब इस काले कारोबार में महिलाओं की भागीदारी भी बराबर सामने आ रही है। हाल ही में जिला कुल्लू की एक महिला और उसके साथी को 8 लाख चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया था।
नशा तस्करी का बढ़ रहा नेटवर्क
इसी कड़ी में अब कांगड़ा जिले से एक मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने चरस की भारी खेप के साथ एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है कि नशा तस्करी का नेटवर्क लगातार फैलता जा रहा है और इसमें नए-नए लोग शामिल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : HRTC बस से सप्लाई हो रहा था चिट्टा : पुलिस को मिली लीड, दो तस्करों को रंगे हाथों दबोचा
गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला कांगड़ा जिले के नूरपुर ढसोली क्षेत्र का है। पुलिस इस इलाके में गश्त पर थी और सभी आवाजाही वाले वाहनों की नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नूरपुर पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि ढसोली में नशीले पदार्थ की सप्लाई होने वाली है। मौके पर दबिश दी गई तो सफलता मिल सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर छापामारी की और तैनात टीम ने निगरानी शुरू कर दी।
नशे की हो रही थी खरीद-फरोख्त
आरोपी नशे की खरीद-फरोख्त करने के लिए मौके पर मौजूद थे, लेकिन तभी पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने तुरंत उनकी तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से 212 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि ये बरामदगी सीधे तौर पर नशा सप्लाई करने वालों को पकड़ने की कार्रवाई का हिस्सा थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : जिस घर से निकलनी थी पोते की बारात, उसी आंगन से उठी दादा की अर्थी- सदमे में परिवार
NDPS एक्ट के तहत मामला किया दर्ज
बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई क्षेत्र में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान की ही सफलता है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि नशे के कारोबार में शामिल सप्लाई नेटवर्क की पूरी जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए जा सकते हैं।

हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार की मास्टरमाइंड राधा
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि राधा देवी केवल एक कड़ी नहीं, बल्कि पूरे तस्करी नेटवर्क की मुख्य संचालक थी। वह हरियाणा और पंजाब के कई नशा तस्करों के सीधे संपर्क में थी और मोटी कमाई के लालच में उसने अपना अलग सप्लाई सिंडिकेट खड़ा कर लिया था। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने 8 फरवरी को 8 लाख की चरस के साथ रगें हाथों गिरफ्तार किया है।
नशा तस्करी विरासत में मिली
बता दें कि प्रदेश में इस महिला को नशा तस्करी विरासत में मिली थी। इसी राह पर चलते हुए महिला अपने एक साथी के साथ चरस की तस्करी कर रही थी। महिला राधा देवी जो इस पूरे तस्करी नेटवर्क की मास्टरमाइंड थी।
