चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां शिवरात्री के दिन एक घर से उनके जवान बेटे की अर्थी निकली। जिस बूढ़े पिता का बेटे को सहारा बनना था, उसी बेटे की अर्थी को बूढ़े पिता ने कंधों पर उठाया, इस मार्मिक दृश्य को देखकर हर आंख नम हो गई। दरअसल चंबा जिला के नुनुहट्टी में एक 21 साल के युवक की घर के पास ही जंगल में पेड़ से लटकी लाश मिली थी। युवक अपने पिता का इकलौता सहारा था। लेकिन अब बूढ़े पिता से उनका यह सहारा भी छीन गया है। 

21 वर्षीय युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार चंबा जिला के तुनुहट्टी के गांव घाड़ में एक 21 साल के एक नौजवान ने शनिवार की रात को घर के पास ही जंगल में फंदा लगा लिया। मृतक युवक की पहचान 21 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीष कुछ समय से धर्मशाला में एक दुकान पर कार्यरत था। हाल ही में अपने एक सगे संबंधी के निधन के कारण वह घर आया हुआ था। परिवार के अनुसार शनिवार रात वह रोज़ की तरह घर पर खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING- पशु मित्र भर्ती पर सरकार ने लगाई ब्रेक, विवाद के बाद रोकी प्रक्रिया

आधी रात को घर से निकला युवक

देर रात वह चुपचाप घर से बाहर निकल गया। परिजनों ने सोचा कि वह नीचे बने कमरे में सोने गया होगा, इसलिए किसी को कोई आशंका नहीं हुई। लेकिन रविवार सुबह गांव के एक युवक ने जो पास के जंगल में घास लेने जा रहा था, घर के समीप ही एक चीड़ के पेड़ पर मनीष को फंदे से लटका हुआ देखा। यह दृश्य देख वह सन्न रह गया और तुरंत गांव वालों व परिजनों को सूचना दी।

 

यह भी पढ़ें : HRTC बस में इयरफोन लगाए बैठी थी युवती- टिकट मांगने पर कंडक्टर को जड़ा थप्पड़, हुआ विवाद

जंगल में पेड़ से लटकी मिली लाश

सूचना मिलते ही पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। मौके से ऐसा कोई सुसाइड नोट या अन्य वस्तु बरामद नहीं हुई, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। परिजनों ने किसी प्रकार की साजिश या संदेह से इनकार किया है। पुलिस ने धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल चुवाड़ी भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

यह भी पढ़ें : मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मुराद- भक्त ने दान किया 25 तोले सोने का मुकुट, 40 लाख है कीमत

दो भाई बहनों के साथ मायके के पास रहती है मां

बताया जा रहा है कि मनीष की मां उसके एक भाई और बहन को साथ लेकर मायके के क्षेत्र में रहने चली गई है। मनीष अपने पिता और ताया के पास अकेला ही रहता था। इसी बीच शिवरात्रि के दिन जब पूरे गांव में महादेव का जलाभिषेक किया जा रहा था और हर हर महादवे के जयकारे गूंज रहे थे, वहीं मनीष के घर में उसके बूढ़े पिता की चित्कारें लोगों को गमगीन कर रही थीं। इस हृदयविदारक दृश्य ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। हर आंख नम थी और हर दिल यही सवाल कर रहा था कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी, जिसने एक जवान जिंदगी को यूं समाप्त कर दिया।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें