शिमला। हिमाचल प्रदेश के कवानू क्षेत्र के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) बस हादसे का शिकार हो गई है। हादसे के वक्त लगभग 34 लोग सवार थे। हादसे की सूचना परिचालक ने फोन पर पुलिस को दी।
HRTC बस हादसे का शिकार
हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौते होने की सूचना है। जबकि, कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसा के बाद से पूरे इलाके में चीख-पुकार मची हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : भक्ति में लीन युवक को लगा करंट का झटका, नहीं बच पाया बेचारा- 20 साल थी उम्र
गहरी खाई में गिरी बस
ये हादसा आज सुबह करीब 9.30 बजे पेश आया है। हादसे के वक्त नेरवा डिपो की ये बस नंबर HP66A2588 चौपाल से पांवटा साहिब जा रही थी। इसी दौरान उत्तराखंड के क्वाणु के पास वाहन को पास देते हुए बस नदी में जा गिरी।
34 लोग थे सवार
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में कुल 34 लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की। स्थानीय लोगों के प्रयास से कई यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए और प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पकड़ा चीनी पुलिसवाला : 5 महीने से बिना विजा रह रहा, नेपाल के रास्ते घुसा
3 लोगों की मौत
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। इस बात की आधिकारिक पुष्टि डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कर दी है। प्रशासन और पुलिस की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को प्राथमिक और आपात उपचार दिलाने का कार्य चल रहा है।
दुर्घटना के कारणों की जांच
दुर्घटना के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं और बस की स्थिति तथा सड़क परिस्थितियों का अध्ययन कर रहे हैं। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच और सुरक्षा उपायों का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में ‘जीना नहीं चाहता’ लिख डॉक्टर हुआ लापता : रातभर चला सर्च ऑपरेशन, सुबह मिली...

प्रशासन का बयान
स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि घायलों के उचित इलाज और राहत कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों से मार्ग पर धैर्य और सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि राहत एवं बचाव कार्य सुचारू रूप से चल सके। हादसे की पूरी जानकारी और घायलों की स्थिति के बारे में अपडेट प्राप्त होते ही प्रशासन और पुलिस इसे सार्वजनिक करेंगे।
