#उपलब्धि

December 28, 2024

गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेगा हिमाचल का ये दल- दिल्ली के लिए हुआ रवाना

शेयर करें:

कुल्लू। सूत्रधार कला संगम कुल्लू का लोकनृत्य दल 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाली मुख्य परेड में भाग लेने के लिए रवाना हो गया है। यह दल कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन ने बताया कि सूत्रधार कला संगम के बेहतरीन कलाकार इस परेड में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए दिल्ली रवाना हो रहे हैं। जहां वे प्रदेश का नाम ऊंचा करेंगे

15 सदस्यीय दल जाएगा दिल्ली

सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन ने बताया कि इस 15 सदस्यीय दल का नेतृत्व कार्यकारिणी सदस्य और कलाकार सनी करेंगे। दल में ट्विंकल ठाकुर, कुणाल कौशल, कृष्णा देवी, द्रौपदी ठाकुर, करिश्मा ठाकुर, पवन, हिमांश दत्त, रोहित ठाकुर, गौरव, रजनीश ठाकुर, भास्कर शर्मा,  रीना, तारा देवी और तान्या शर्मा शामिल हैं। ये कलाकार दिल्ली में एक महीने तक अभ्यास करेंगे और 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें : हिमाचल : SDM ने वायरल वीडियो को लेकर केस करवाया दर्ज, जानें पूरा मामला

देश-विदेश में मिल चुकी है सराहना

बता दें कि सूत्रधार कला संगम कुल्लू का लोकनृत्य दल अपने अद्वितीय प्रदर्शन के लिए पहले ही कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराहा जा चुका है।48 साल के इतिहास में कला और संस्कृति के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश और भारत के विभिन्न हिस्सों में तथा विदेशों में भी अपनी प्रस्तुतियों से ख्याति प्राप्त की है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : जवान बेटे की कमरे में पड़ी मिली देह, सदमे में पूरा परिवार दिनेश सेन ने बताया कि सूत्रधार कला संगम ने हाल ही में हुए कुल्लू दशहरा 2024 की लोकनृत्य प्रतियोगिता में भी इस दल ने विजय प्राप्त की थी। यह भी पढ़ें : हिमाचल : शाही महात्मा गैंग के 4 और लोग अरेस्ट, साथियों ने बताया ठिकानों का पता

समाज सेवा में भी योगदान

इसके अलावा, संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में भी लगातार योगदान दे रही है। पिछले 13 वर्षों से सूत्रधार डांसिंग डैफोडिल्स कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बाल प्रतिभाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभावों को समाप्त करना है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख