#उपलब्धि

November 30, 2024

यह है हिमाचल की रफ्तार रानी तनवी, ऑटो क्रॉस रेस में सबको कर दिया चित्त

शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू जिला में चल रही फेस्टिवल ऑफ स्पीड प्रतियोगिता शनिवार को समाप्त हो गई है। इस प्रतियोगिता में देश भर से प्रतिभागी हिस्सा लेने पहुंचे थे। महिलाओं का भी फेस्टिवल ऑफ स्पीड में काफी क्रेज रहा। महिला प्रतिभागियांे में देश भर के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए मनाली की तनवी गुप्ता ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए यह प्रतियोगिता जीत ली।

तनवी की प्रतिभा के सभी हुए कायल

बड़ी बात यह है कि तनवी गुप्ता ने पहली बार इस ऑटो क्रॉस मोटर रेस में हिस्सा लिया था और उसने ऐसी प्रतिभा दिखाई कि वहां मौजूद हर शख्स उसको देखता ही रह गया। मनाली के हरिपुर की रहने वाली 32 वर्षीय तनवी गुप्ता 4 साल से हिल्स ऑफ रोडिंग रैली रेस और हिल स्पोर्ट्स में हिस्सा ले रही हैं।

ऑटो क्रॉस मोटर रेस में पाया पहला स्थान

तनवी ने बताया कि उसने इससे पहले ऑफ रोड रैली में भाग लिया है। लेकिन यह पहली बार था जब उसने किसी ऑटो क्रॉस मोटर जैसी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पहली बार इस ऑटो क्रॉस मोटर रेस में उतरी तनवी ने सभी को आचंभित करते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया। यह भी पढ़ें : हिमाचल: खाई में गिरी गाड़ी के नीचे दब गई महिला, डिपो से सामान लेने जा रही थी

4 साल पहले की थी शुरूआत

तनवी ने बताया कि उसने करीब चार साल पहले रफ्तार से जुड़े इस सफर की शुरूआत की थी। उसने लाहौल घाटी में हुए रैली ऑफ हिमालय में भी अपनी रफ्तार से सबको चौंका दिया था और पहला स्थान हासिल किया था। तनवी ने बताया कि उसका स्पीड को लेकर क्रेज उसके अपने आसपास के लोगों को देख कर बढ़ा।

आसपास के लोगों से मिली प्रेरणा

तनवी ने बताया कि उसके मामा प्रदीप कटोच भी रैली रेस में हिस्सा लेते हैं। वहीं मनाली के सुरेश राणा जो रिले रेस में कई सालों से हिस्सा ले रहे हैं, वह भी उसके प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं। उन्हें देख कर ही उसे भी फिल्ड में आने का मन हुआ। तनवी ने बताया कि उसने शिमला के सेंट बीड कॉलेज से मास्टर की पढ़ाई की है। अब पिता के साथ ही मनाली में टिंबर बिजनेस को चलती हैं। यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ले रही 500 करोड़ रुपए कर्ज, कहां से करेगी वेतन-पेंशन का जुगाड़ ?

पिता ने बढ़ाई हिम्मत

तनवी ने बताया कि जब चार साल पहले उसने अपने रिले रेस के बारे में परिवार से अनुमति मांगी तो उसके पिता ने उसके फैसले का स्वागत किया और उसकी हिम्मत बढ़ाई। पिता ने ही उसे गाड़ी दिलवाई और सब तैयारियां की। पिता ने सभी तैयारियां पूरी कर उसे ऑफ रोड प्रतियोगिता में भेजा और इसके साथ मेरा हौंसला भी बढ़ाया। यह भी पढ़ें : वीरभद्र सिंह नाम से जाना जाएगा ये कॉलेज, सीएम सुक्खू ने की घोषणा

तनवी की स्किल्स पर सबकी नजर

तनवी गुप्ता इस ऑटो क्रॉस कंपटीशन में महिला कैटेगरी में पहले स्थान पर रही हैं। ओवर ऑल भी कई सारे लड़कों से कम समय पर अपनी रेस को पूरा किया। तनवी की ड्राइविंग स्टाइल और गाड़ी पर कंट्रोल की तारीफ अरुणाचल मोटर स्पोर्ट्स के अध्यक्ष भी करते हुए नजर आए। सबका मानना है कि तनवी की स्किल्स कमाल की है। बेहतर गाइडेंस और प्रशिक्षण से तनवी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत का नाम रोशन कर सकती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख