#उपलब्धि

January 12, 2025

'हिमाचल केसरी' बना सुमित ठाकुर, कुश्ती प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

चंबा के सुमित ठाकुर ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड जीता, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व।

शेयर करें:

Sumit thakur chamba himachal became himachal kesari won gold medal state level wrestling competition

चंबा। हिमाचल में प्रतिभा की कोई कमी नहीं हैं। बस जरूरत है तो उसे निखारने की। प्रदेश के कई युवा खिलाड़ी देश विदेश में अपनी प्रतिभा की ऐसी छाप छोड़ रहे हैं कि लोग ना चाहते हुए भी हिमाचल का गुणगान करने लगते हैं। ऐसा ही एक युवा हिमाचल के चंबा जिला का सुमित ठाकुर है। सुमित ठाकुर ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है।

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ सुमित ठाकुर का चयन

हिमाचल केसरी बने चंबा जिला के चुराह घाटी के युवा पहलवान सुमित ठाकुर ने राज्य कुश्ती संघ द्वारा बिलासपुर जिला के हनुमान अखाडा में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर ना सिर्फ चंबा का बल्कि अपनी चुराह घाटी का भी नाम रोशन कर दिया है। सुमित ठाकुर की इस उपलब्धि को देखते हुए अब उनका चयन राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

 

यह भी पढ़ें: ITI में दाखिला लेने आई थी तमन्ना, कमरे में लट.की मिली, पिता ने मकान मालिक पर…

हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगा सुमित

सुमित ठाकुर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगा। सुमित ठाकुर इससे पहले 2023 में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीत चुका है। सुमित ठाकुर के पिता रमेश भी चुराह घाटी के प्रसिद्ध पहलवान रह चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: रिहायशी मकान में मिला नशा, खेप के साथ तीन हुए अरेस्ट

 

सुमित ठाकुर की अभी हाल ही में हुए दंगलों में बढ़िया कुश्ती को देखते हुए लोगों की पहली पसंद बन चुके है। लोगों को उम्मीद है कि सुमित ठाकुर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी मेडल जीत कर लाएगा। लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी हैं।

 

यह भी पढ़ें: ‘हिमाचल रेलवे को मोदी सरकार ने दिया दिल खोल कर पैसा, रोड़ा बन रही सुक्खू सरकार’

हिमाचल से जुड़ी इस बड़ी खबर को भी पढ़ें

मिसाल बनी हिमाचल की बेटी, पिकअप चला कर रही परिवार का पालन पोषण

हिमाचल प्रदेश में हुनर की कमी नहीं है। देवभूमि के होनहार युवा हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं। फिर चाहे वो सरहद पर देश की सेवा करना हो या फिर किसी निजी सेक्टर में ऊंचा पद हासिल करना। हिमाचल की बेटियां हर क्षेत्र में बेटों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। ऐसा ही कुछ कर रही है जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली हेमलता। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख