#उपलब्धि

October 6, 2024

बेटे के कंधे पर स्टार देख भावुक हुई मां- CRPF में SI बना हिमाचल का लाल

शेयर करें:

कांगड़ा। हिम्मत रखने वालों की कभी हार नहीं होती, क्योंकि वे चुनौतियों से घबराते नहीं बल्कि उनका सामना करने का साहस रखते हैं। कठिनाइयां चाहे जितनी बड़ी क्यों न हों, जो लोग आत्मविश्वास और धैर्य के साथ आगे बढ़ते हैं, वे हमेशा सफल होते हैं। संघर्ष और समर्पण से ही विजय प्राप्त की जाती है और यही हिम्मत रखने वालों की सबसे बड़ी ताकत होती है।

नितिन ने सूबे का नाम किया रोशन

ऐसा कुछ कर दिखाया है हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नितिन नरयाल ने। भवारना क्षेत्र के मनसिम्बल गांव के नितिन नरयाल ने अपने माता-पिता और गांव का नाम गर्व से ऊंचा किया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : जल्द शुरू होगी प्री-नर्सरी टीचर्स की भर्ती, यहां जानें पूरी डिटेल

CRPF में SI बना नितिन

नितिन नरयाल ने कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल CRPF में सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति प्राप्त की है।

बचपन से था होनहार और मेहनती 

नितिन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा माउंट कार्मल स्कूल ठाकुरद्वारा से पूरी की और स्नातक की डिग्री केप्टन विक्रम बतरा कॉलेज पालमपुर से प्राप्त की। नितिन हमेशा से एक होनहार और मेहनती छात्र रहे हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल : दुकान बंद करके जा रहा था नरेश, रास्ते में व्यक्ति ने किया सिर पर वार और...

सिर से उठ चुका है पिता का साया

नितिन नरयाल के पिता संजय नरयाल का देहांत हो चुका है। नितिन के पिता वेटर्नरी फार्मासिस्ट थे। नितिन की मां मनोरमा देवी एक गृहिणी हैं। नितिन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों और अपनी माता को दिया है।

स्टार देखकर भावुक हुई मां

नितिन के CRPF में SI बनने के बाद उनके घर पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लग गया है। नितिन की सफलता के बाद से नितिन की मां बेहद खुश हैं। नितिन की मां का कहना है कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। बेटे के कंधे पर दो सितारे देखकर वे बहुत भावुक हो गई।

पिता को किया याद

उन्होंने कहा कि आज अगर नितिन के पिता होते तो उन्हें भी अपने बेटे पर बहुत गर्व महसूस होता। वो हमेशा से चाहते थे कि नितिन पढ़-लिखकर कामयाब हो और बड़ा मुकाम हासिल करे। उन्होंने कहा कि नितिन ने कड़ा संघर्ष कर इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल के बेटे को BSF में मिली बड़ी जिम्मेदारी, किसान पिता का चौड़ा किया सीना

चुनौतियों का किया डटकर सामना

विदित रहे कि, हिमाचल प्रदेश के होनहार युवा अपनी मेहनत, समर्पण और प्रतिभा के बल पर देशभर में नाम कमा रहे हैं। पहाड़ों की कठिन परिस्थितियों में पलकर ये युवा जीवन की चुनौतियों से डटकर मुकाबला करते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहराते हैं। शिक्षा, खेल, प्रशासन, और सुरक्षा बलों सहित विभिन्न क्षेत्रों में हिमाचल के युवाओं ने अपनी खास पहचान बनाई है। इन्हें न केवल परिवार और समाज का समर्थन मिलता है, बल्कि इनके अदम्य साहस और कड़ी मेहनत की वजह से ये निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते हैं। चाहे प्रतियोगी परीक्षाओं की बात हो या खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की, हिमाचली युवा हर क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का लोहा मनवाते हैं। उनकी सफलता न केवल उनके माता-पिता बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय होती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख