राजनीति

#उपलब्धि

August 31, 2024

हिमाचल का बेटा USA में संभालेगा बड़ी जिम्मेदारी, जानिए कैसे पाया मुकाम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Solan curetech group pranay singla usa nephron company
सोलन। हिमाचल प्रदेश के होनहार युवा प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम भी दुनियाभर में रोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। अब सोलन जिले के एक बेटे ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर अपना नाम भी होनहारों की लिस्ट में जोड़ लिया है। हम बात कर रहे हैं प्रणय सिंगला की- जिन्होंने सिर्फ 20 साल की उम्र में बड़ा मुकाम हासिल कर प्रदेश का नाम विश्वभर में रोशन किया है।

20 साल की उम्र में हासिल किया बड़ा मुकाम

दसअसल, प्रणय सिंगला को USA में डायरेक्टर ऑफ नेशनल एंगेजमेंट फॉर इंडस्ट्री फार्मासिस्ट्स ऑर्गेनाइजेशन नियुक्त किया गया है। प्रणय सिंगला प्रसिद्ध क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला के बेटे हैं। यह भी पढ़ें: कुल्लू में हुई NSG कमांडोज की मॉक ड्रिल: हमास ने कहा है- बदला लेंगे

दुनियाभर में रोशन किया प्रदेश का नाम

प्रणय की इतने बड़े पद पर नियुक्ति होना हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के लिए भी बहुत गौरव की बात है। प्रणय की इस नियुक्ति से भारत को फार्मा उद्योग को विश्व स्तर पर ख्याति मिलेगी। उल्लेखनीय है कि फारमेसी ऑफ डॉक्ट्रेट एंड रिसर्च की विश्व स्तर पर बहुत मान्यता और मांग है।

USA की कंपनी में हुआ चयन

वर्तमान में प्रणय डॉक्ट्रेट डिग्री साउथ केरोलिना से करते हुए विश्व प्रसिद्ध नेफ्रॉन फार्मा कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। USA की नेफ्रॉन कंपनी उच्च शिक्षा के साथ-साथ दुनियाभर में सांस की समस्याओं, दिल की बीमारियों और आई ड्रॉप्स का निर्माण करती है। यह भी पढ़ें: SP शिमला पर भड़के जयराम- ड्रोन से रखी जा रही नजर, फोन भी कर रहे टैप

विश्वभर में पहले तीन स्थानों पर आता है कंपनी का नाम

नेफ्रॉन कंपनी 1937 से अमेरिका में काम कर रही है। इस कंपनी का नाम विश्वभर में पहले तीन स्थानों पर आता है। 500 मिलियन डॉलर वर्थ की उक्त फार्मा कंपनी अमेरिका के अतिरिक्त UK में भी अपनी दवाओं का निर्माण करने के साथ दुनियाभर में निर्यात करती है।

साइंस स्ट्रीम में सूबे में किया था टॉप

आपको बता दें कि प्रणय सिंगला ने हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित पाइन ग्रोव स्कूल में हायर सैकेंडरी जमा दो की शिक्षा साइंस स्ट्रीम में राज्य भर से टॉप किया था। उसके बाद प्रणय SAT की परीक्षा स्कॉलरशिप के साथ पास करके उच्च शिक्षा लेने के लिए USA के विश्वाधियालय साउथ केरोलिना के रिसर्च डिवेल्पमेंट एंड फार्मेसी डिवेल्पमेंट स्टडीज में चले गए।

डॉकट्रेट डिग्री पूरी होने से पहले हुआ चयन

इस विश्वद्यालय में जहां 6 वर्षों में प्रणय की डॉक्ट्रेट डिग्री कंप्लीट होनी थी। ऐसे में बीच में ही उनका जॉब के लिए चयन होना एक शानदार उपलब्धि है। प्रणय सिंगला की डॉक्ट्रेट की उच्चतम डिग्री वर्ष 2026-27 तक पूरी हो जाएगी। यह भी पढ़ें: हिमाचल में कितने युवा हैं बेरोजगार, आंकड़े जान उड़ जाएंगे आपके होश

क्योरटेक ग्रुप के मालिक हैं पिता

प्रणय के पिता सुमित सिंगला ने प्रणय ने उपलब्धि हासिल कर देश और प्रदेश का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है। यह देश और फार्मा जगत के लिए एक शानदार उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रणय की उच्च शिक्षा हासिल कर लेने से क्योरटेक ग्रुप आने वाले समय में विश्व स्तर के दवा निर्माण और व्यापार में दृढ़ता से कदम रख सकेगा। प्रणय सिंगला ने अपने लक्ष्य के बारे में बताते हुए कहा कि फार्मा में रिसर्च एंड डिवेल्पमेंट की शिक्षा हासिल करने के साथ-साथ आने वाले समय में क्योरटेक ग्रुप को मार्केटिंग व एक्सपोर्ट में विश्व स्तरीय पहचान बनाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। जहां विश्व स्तर के मानकों पर दवाओं का निर्माण किया जाता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख