कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की होनहार बेटियां हर क्षेत्र में अपनी सफलता का लोहा मनवा रही हैं। जिला कांगड़ा के बैजनाथ की प्रसिद्ध मनोचिकित्सक अमनदीप कौर को उत्कृष्ट कार्य के लिए बड़े सम्मान से नवाजा गया है। अमनदीप को ये सम्मान मिलना हिमाचल के लिए काफी गर्व की बात है।
प्रसिद्ध मनोचिकित्सक हैं अमनदीप
अमनदीप कौर ना सिर्फ एक बेहतरीन और प्रसिद्ध मनोचिकित्सक हैं। अमनदीप ने कॉलेज के दिनों में पंजाब यूनिवर्सिटी की पत्रिका का सफल संपादन भी किया है। इसके अलावा अमनदीप रंगमंच की भी शानदार कलाकार रही हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिजन कर रहे थे बेटे को फोन, मौसी को कमरे में पड़ी मिली देह
अमनदीप को मिला बड़ा सम्मान
अब अमनदीप कौर को पंजाब कला साहित्य अकादमी द्वारा राष्ट्रीय मनोचिकित्सा सेवा सम्मान से नवाजा गया है। अमनदीप को ये सम्मान बीते कल पंजाब कला साहित्य अकादमी द्वारा जालंधर में आयोजित वार्षिक समारोह में दिया गया है।
अमनदीप की शिक्षा
- अमनदीप कौर ने शुरुआती शिक्षा बैजनाथ के बिनवा पब्लिक स्कूल से हासिल की है।
- पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से हिंदी में MA और Bed. की डिग्री हासिल की।
- लखनऊ से मनोचिकित्सा में MA की डिग्री हासिल की।
- कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से प्रतिष्ठित पाठ्यक्रमों को पूरा किया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सैर करने गए युवक को वाहन ने कुचला, मां-बाप से छिन गया इकलौता सहारा
लेखक हैं अमनदीप के पिता
अमनदीप कौर के पिता गुरमीत बेदी एक प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार हैं। गुरमीत बेदी हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। अमनदीप की मां परमजीत कौर ऊना जिले के एक सरकारी स्कूल में टीचर रही हैं।
ज्ञानी शिक्षक की हैं पोती
विदित रहे कि, बैजनाथ में जन्मी अमनदीप कौर जाने-माने ज्ञानी शिक्षक सुरेंद्र सिंह बेदी की पोती हैं। सुरेंद्र सिंह बेदी ने आज से 68 साल पहले लोगों को शिक्षा के प्रति जागरुक किया था। अमनदीप की इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की सबसे बड़ी सब्जी मंडी का तीसरी बार शिलान्यास- पूर्व CM की पट्टिकाएं हटाईं
आपको बता दें कि पंजाब कला साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित इस समारोह में समाज के देश के विभिन्न राज्यों से लोगों को सम्मानित किया गया है। इन सभी लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए अकादमी अवार्ड से अलंकृत किया गया है।